अमेठीः राज्य मंत्री एवं अमेठी जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा अपने एकदिवसीय दौरे पर जनपद मुख्यालय गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रमौलि सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत जिला भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय बजट 2026 को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त, निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की भावना से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आम नागरिकों के सपनों, आकांक्षाओं और देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष भ्रम फैलाने और नकारात्मक राजनीति में उलझा हुआ है, वहीं मोदी सरकार ठोस निर्णय लेकर देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है।
श्री शर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और मध्यम वर्ग को आर्थिक राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रावधान किए गए हैं। यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
अमेठी जनपद के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह बजट जिले के लिए भी कई ऐतिहासिक सौगात लेकर आया है। ट्रामा सेंटर जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था तथा कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की जीवनरक्षक दवाओं को सस्ता करने जैसे प्रावधान आम जनमानस को बड़ी राहत देंगे। यह बजट इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार का प्रत्येक निर्णय आम आदमी के जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से लिया जाता है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के लिए विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। वहीं जिला प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बजट की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
“कलम की आवाज” कार्यक्रम में झांसी के युवा ऐश्वर्य सरावगी सम्मानित
यूपी में धार्मिक पर्यटन को लगे पंख, काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे रिकाॅर्ड श्रद्धालु
शुगर मिल के कर्मचारी ने की आत्महत्या, अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप
झांसी पुलिस को मिली 7 नई पीआरवी स्कॉर्पियो गाड़ियां, आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता होगी मजबूत
Rajasthan: पर्यटकों को भा रहा डिजिटल प्लेटफाॅर्म OBMS, एक क्लिक पर हो रही बुकिंग
माँ शारदा शक्ति मंदिर में दाऊ सरकार का आगमन, धार्मिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा
पत्रकार संगठन ने नवनियुक्त डीएम से की मुलाकात, जनसमस्याओं और सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन
विजयपुर में संत दिग्विजय राम का संदेश—“संपत्ति नहीं, संस्कार ही बनाते हैं असली पहचान”
झांसी सिटी बस सेवा घाटे में, फिर भी यात्रियों के लिए बनी राहत, आंकड़ों ने खड़े किए सवाल
Pilibhit: पत्रकार से धोखाधड़ी और धमकी का आरोप, सराफा व्यापारी पर कार्रवाई की मांग
आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम, कैंसर पर आधारित पुस्तक का विमोचन
भरतपुर के ढाना खेड़ली गांव में भीषण आग, एक परिवार का सब कुछ जलकर राख
बलिया में गंगा नदी में बड़ा हादसा: 4 लोग डूबे, राहत-बचाव कार्य जारी, सीएम योगी ने जताया शोक