लखनऊ: योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के स्कूलों को विलय करने के फरमान का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में आगामी 9 जुलाई से जौनपुर से "स्कूल बचाओ अभियान की शुरुआत करेगी।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस पर चुप नहीं बैठेगी और उत्तर प्रदेश में जहां-जहां भी स्कूल बंद होगा, आम आदमी पार्टी गांव से लेकर जिले तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी 9 जुलाई को "स्कूल बचाओ अभियान" के तहत *जौनपुर के विधानसभा क्षेत्र सिकरारा के प्राथमिक विद्यालय मीरगंज जाऊंगा और उत्तर प्रदेश के बच्चों का भविष्य बचाने के लिए संघर्ष करेंगे ।
उन्होंने कहा हाईकोर्ट के फ़ैसले से हैरान हूँ। उत्तर प्रदेश के बच्चों ने जज साहेब से पढ़ाई बचाने की गुहार लगाई थी, सरकार ने स्कूल छीना, अब न्यायालय ने उम्मीद इस
लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट ले जायेंगे। मंगलवार को आप प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने कहा कि अब जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार गरीब, दलित और पिछड़े समाज से आने वाले बच्चों के भविष्य को अपने पैरों तले रौंद रही है तो ऐसे में सभी को एकजुट होने की जरूरत है।
संजय सिंह ने कहा कि गरीब, शोषित और वंचित समाज की आवाज़ को, बाहरी हो चुकी सरकार तक पहुंचाने और प्रदेश के छोटे-छोटे बच्चों की गुहार को सीएम योगी आदित्यनाथ को सुनाने के लिए सभी को एकजुट होकर बच्चों के हक़ की आवाज को उठाना है। उन्होंने कहा कि स्कूलों का विलय दरअसल स्कूल बंद योजना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के बच्चों का भविष्य बंद करने की योजना है।
संजय सिंह ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले चार सालों में 42 लाख बच्चों ने पढ़ाई छोड़ी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 1 साल में यूपी में 8 लाख बच्चों ने पढ़ाई छोड़ी है। यह कोई साधारण बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार तर्क दे रही है कि बच्चे कम आ रहे हैं, इसलिए विलय किया जा रहा है, साथ ही स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार भी हो सकेगा। सवाल यह है कि अगर खंडहर हो चुके स्कूलों में बच्चों को शिक्षा दी जाएगी, जहां हर समय उनकी जान खतरे में होगी और मिड डे मील में कीड़े परोसे जाएंगे तो बच्चा स्कूल कैसे आएगा? संजय सिंह ने कहा कि आखिर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी किसकी है?
आप सांसद ने कहा कि आरटीई एक्ट में लिखा है कि 1 किलोमीटर के दायरे में स्कूल होना चाहिए और अगर आबादी को देखते हुए वहां स्कूल खोला गया है तो उसे बंद करने का क्या कारण है? उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा नेताओं के बच्चे लंदन और अमेरिका के स्कूलों में पढ़ रहे हो लेकिन भाजपा सरकार की मंशा है कि दलित, शोषित, पिछड़ी जाति और आदिवासी समाज के बच्चों को शिक्षा से दूर कर दिया जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव