लखनऊ, जिले को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने के लिए 19 प्रमुख चौराहों पर संयुक्त टीमें सक्रिय हैं। शहर के इन चौराहों पर कई दिनों से अभियान चलाया जा रहा है। इसको अधिक प्रभावी बनाने की कवायद शहर के कई अधिकारी कर रहे हैं। साथ ही भिक्षावृत्ति को प्रोत्साहित करने वालोंं पर उचित कार्रवाई के लिए स्मार्ट सिटी के सेफ सिटी कंट्रोल रूम की मदद ली जा रही है। स्मार्ट सिटी स्थित आईटीएमएस एवं सेफ सिटी कंट्रोल रूम की कार्य क्षमता को आज जिलाधिकारी विशाखजी ने भी करीब से देखा। उन्होंने अपर नगर आयुक्त ललित कुमार से कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फीड की जानकारी ली।
इस कंट्रोल रूम का इस्तेमाल 19 चौराहों पर बाल भिक्षावृत्ति रोकने में किया जाता है। जो लोग इस कृत्य को प्रोत्साहित करना चाहते हैं, उनको भी यहीं से ट्रैस किया जाता है। जिलाधिकारी ने इसे और मजबूत बनाने के लिए कहा है, क्योंकि शहर में बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सेफ सिटी कंट्रोल रूम के बारे में अपर नगर आयुक्त ने बताया कि रूम में 1000 एआई सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग की जाती हैं। इनसे फेशियल रिकग्निशन सिस्टम और वीडियो एनालिटिक्स डिटेक्शन सिस्टम के द्वारा संदिग्ध को ट्रेस किया जाता है।
दरअसल भिक्षावृत्ति को प्रोत्साहित करने वाले कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है। इनको ट्रैस करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सेफ सिटी इंचार्ज को निर्देशित किया गया है की सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, इंजीनियरिंग कॉलेज, टेढ़ी पुलिया, सीतापुर रोड जैसे आउटर एरिया में रोज मॉनिटरिंग की जाए। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया की सेफ सिटी कंट्रोल रूम मे प्रोबेशन विभाग की टीम की तैनात करें। मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, 19 मई को बंगला बाजार के पकरी के पुल के पास भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों व महिलाओ का संयुक्त टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। इस मामले में आशियाना थाने में आरती और अवधराम व अन्य अज्ञात के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार