Oral Cancer Research: ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से बिना सर्जरी खत्म हो सकती हैं कैंसर सेल्स
खबर सार :-
ओरल कैंसर आज के दौर में सबसे तेजी से बढ़ने वाले कैंसर में से एक माना जा रहा है। इसके इलाज के लिए अब तक सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का सहारा लिया जा रहा था, लेकिन अब एक स्टडी ने नई उम्मीद जगाई है।
खबर विस्तार : -
Oral Cancer Research: कैंसर एक ऐसी बीमारी मानी जाती है, जिसका नाम सुनकर लोग कांप जाते हैं। कैंसर कई तरह का होता है, जिसमें से एक ओरल कैंसर है, जिसके मामले आज के समय में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके इलाज के लिए सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का सहारा लिया जाता है। हाल ही में हुई एक स्टडी में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने ओरल कैंसर के मरीजों के लिए एक नई उम्मीद साबित हो सकती है।
Oral Cancer Research: सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी के अलावा अल्ट्रासाउंड तकनीक
भारत में ओरल कैंसर की बीमारी सबसे तेजी से बढ़ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण तंबाकू, सुपारी का ज्यादा मात्रा में सेवन करना है। इसके इलाज के लिए डाक्टर सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का सहारा लेते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार इससे कैंसर के सेल्स के साथ-साथ स्वस्थ्य सेल्स को भी भारी नुकसान पहुंचता है। जिससे मरीजों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ सकता है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में इसका एक और तरीका ढूंढ लिया गया है, जो कैंसर के मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकता है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के एक वैज्ञानिक ने अपनी स्टडी में पाया कि लो-फ्रीक्वेंसी वाले अल्ट्रासाउंड की मदद से ओरल कैंसर की सेल्स को खत्म किया जा सकता है। इसमें राहत की बात यह है कि इस प्रक्रिया में स्वस्थ्य सेल्स को कम नुकसान पहुंचता है।
Oral Cancer Research: भविष्य में बेहतर संभावनाएं
हालांकि अभी इस पर आगे शोध जारी है और अगर रिसर्च सफल रहा तो भविष्य में यह बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने ओरल ट्यूमर के नमूनों पर परीक्षण किया, जिसमें सामने आया कि ओरल कैंसर की सेल्स अल्ट्रासाउंड से पैदा होने वाले हल्के मैकेनिकल दबाव को सहन करने में सक्षम नहीं है। इसका एक कारण ट्रोपोमायोसिन 2.1 नाम के एक प्रोटीन का कम स्तर माना गया है। यह प्रोटीन सामान्य सेल्स को बाहर के दबाव महसूस कराने और उसका बचाव करने में मदद करता है। जब कैंसर सेल्स पर अल्ट्रासाउंड का प्रभाव डाला गया तो वो खत्म होने लगी, और स्वस्थ्य सेल्स पर बहुत कम असर रहा।
Oral Cancer Research: इसका फायदा क्या है
रिसर्चर ने पाया कि अल्ट्रासाउंड कैंसर के सेल्स को खत्म करने के साथ-साथ उससे फैलने वाली क्षमता को भी काफी हद तक रोकता है। यह तकनीक ट्यूमर के आसपास बनी उस सुरक्षा परत को भी कमजोर करने का काम करती है, यही परत अक्सर दवाओं और शरीर की प्रतिरक्षा कोशिकाओं को कैंसर कोशिकाओं तक पहुंचने से रोकती है। ऐसे में इस तकनीक से भविष्य में कैंसर की दवाओं का असर और बेहतर होने की संभावना बढ़ सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-04
-
2026-06-19
-
Chopper Uses: चॉपर के इन कमाल के इस्तेमाल से हैं अनजान, आपके रसोई के काम को बनाएगा आसान
2026-06-17
-
2026-06-16
-
2026-06-15
-
2026-06-14
-
2026-06-14
-
घड़ा ही नहीं, मिट्टी के बोतल और गिलास भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद
2026-06-01
-
2026-05-30
-
2026-05-29
-
Energy saving cooler tips : कम बिजली खाने वाला Cooler खरीदना है? इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
2026-05-26
-
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
2026-05-23
-
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
2026-05-16
-
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
2026-05-16
-
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
2026-05-16