Saliya Saman : पूर्व श्रीलंकाई घरेलू क्रिकेटर सालिया समन को ICC ने सभी प्रकार के क्रिकेट से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। ICC के भ्रष्टाचार निरोधक न्यायाधिकरण ने उन्हें अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है। 39 वर्षीय समन उन आठ लोगों में शामिल हैं जिन पर सितंबर 2023 में 2021 अबू धाबी टी10 क्रिकेट लीग से संबंधित अपराधों के लिए आरोप लगाए गए थे।
न्यायाधिकरण ने पाया कि समन ने टूर्नामेंट के मैचों में हेराफेरी करने का प्रयास किया था, लेकिन ICC और नामित भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी (DACO) के समय पर हस्तक्षेप से उल्लंघनों को रोका जा सका। Saliya Saman का निलंबन 13 सितंबर 2023 से लागू है। जिस दिन उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। समन पहले ही 2 साल की सजा काट ली है। इसलिए अब उन पर अगले 3 साल का प्रतिबंध लगेगा। समन पर ईसीबी संहिता के अनुच्छेद 2.1.1, 2.1.3 और 2.1.4 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।
समन ने अपने श्रीलंका के घरेलू करियर में 101 प्रथम श्रेणी, 77 लिस्ट ए मैच और 47 टी20 मैच खेले हैं। अपने लंबे करियर के दौरान, वह घरेलू स्तर पर लगातार सक्रिय रहे और टीमों के लिए उपयोगी साबित हुए। इस दौरान उन्होंने 5223 रने और 373 विकेट लिए। फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम 2 शतक और 22 अर्धशतक है। समन ने अपना आखिरी पेशेवर क्रिकेट मैच मार्च 2021 में श्रीलंका के घरेलू टी20 टूर्नामेंट में खेला था। कुछ महीने बाद, अबू धाबी टी10 लीग से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में उनका नाम सामने आया। इस पूरे घटनाक्रम ने उनके करियर और छवि, दोनों को गहरा धक्का पहुंचाया है।
अन्य प्रमुख खबरें
GT vs CSK: गुजरात के खिलाफ चेन्नई को मिली IPL की सबसे बड़ी हार, टूर्नामेंट से हुई 'भावुक' विदाई
GT vs CSK: गुजरात ने चेन्नई के सामने रखा 230 रनों का लक्ष्य , गिल-सुदर्शन और बटलर ने ठोका अर्धशतक
MI vs KKR मैच में Hardik Pandya ने लांघी सारी सीमाएं, मिली कड़ी सजा
BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा