WI vs ITA T20 World Cup: शमार जोसेफ ने 8 बल्लेबाजों को आउट कर बनाया महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने इकलौते खिलाड़ी

खबर सार :-
WI vs ITA : वेस्टइंडीज बनाम इटली के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ (Shamar Joseph) ने कुछ ऐसा किया जो न सिर्फ T20 वर्ल्ड कप में बल्कि T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी पहले कभी नहीं हुआ था। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से वेस्टइंडीज ने सुपर 8 राउंड में जाने से पहले दमदार जीत दर्ज की है।

WI vs ITA T20 World Cup: शमार जोसेफ ने 8 बल्लेबाजों को आउट कर बनाया महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने इकलौते खिलाड़ी
खबर विस्तार : -

WI vs ITA T20 World Cup 2026: आईसीसी वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप सी मैच वेस्टइंडीज बनाम इटली ( West Indies vs Italy ) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 165 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने 75 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में इटली की टीम 18 ओवर में 123 रनों पर सिमट गई और 42 रनों से मैच हार गई। इस मैच में कैरेबियाई टीम के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ (Shamar Joseph) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। इसी के साथ ही टी20 विश्व कप 2026 में अब एक और विश्व रिकॉर्ड बन गया है। 

WI vs ITA: शमार जोसेफ ने 8 बल्लेबाजों को आउट कर रचा इतिहास

गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने 8 बल्लेबाजों को आउट कर इतिहास रच दिया। इस मैच में शमर जोसेफ चार विकेट लेने के साथ चार कैच पकड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसा कारनामा सिर्फ पुरुष क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि महिला T20 वर्ल्ड कप में भी अभी तक कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया। दरअसल जोसेफ ने अपने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट झटके। उन्होंने इटली के कैप्टन हैरी मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका और अली हसन को आउट किया। इसके अलावा फील्डिंग करते हुए जोसेफ ने एंथनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स और जियान मीडे को कैच भी पकड़ा। 

WI vs ITA Live Score:  वेस्टइंडीज ने 42 रनों से जीता मैच

मैच की बात करें तो शमर जोसेफ के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने T20 वर्ल्ड कप 2026 का 37वां मैच 42 रन से जीत लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने 46 गेंदों पर 75 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 6 चौके शामिल थे। रोस्टन चेस और शेरफेन रदरफोर्ड ने 24-24 रन बनाए। बेन मैनेंटी और कृष्ण कलुगामागे ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अली हसन और थॉमस ड्रेका ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में, इटली 18 ओवर में 123 रन पर आउट हो गई। इटली के लिए बेन मैनेंटी ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए, जबकि जेजे स्मट्स ने 24 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा एंथनी मोस्का ने 19 रन जोड़े। शमर वेस्टइंडीज के लिए जोसेफ (30/4) के अलावा, मैथ्यू फोर्ड ने तीन विकेट लिए। गुडाकेश मोती ने दो विकेट और अकील हुसैन ने एक विकेट लिया।

WI vs ITA T20 World Cup: हार के साथ इटली का सफर खत्म

वेस्टइंडीज पहले ही सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी थी, जबकि इटली इस रेस से बाहर हो चुका था। वेस्टइंडीज ने अपने ग्रुप स्टेज के सभी चार मैच जीते हैं। सुपर 8 में उनका सामना जिम्बाब्वे (23 फरवरी), साउथ अफ्रीका (26 फरवरी) और भारत (1 मार्च) से होगा। दूसरी ओर, इटली ने अपने चार में से तीन मैच हारकर अपना कैंपेन खत्म किया। उनकी एकमात्र जीत नेपाल के खिलाफ थी, जो T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में उनकी पहली जीत थी। 

अन्य प्रमुख खबरें