IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम घोषित, चार नए खिलाड़ियों की एंट्री, केएल राहुल को बड़ी जिम्मेदारी
खबर सार :-
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और ODI सीरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। ऋषभ पंत को ODI टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि टेस्ट टीम की उप-कप्तानी उनसे लेकर KL राहुल को सौंप दी गई है। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है। जबकि मानव सुथार, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।
खबर विस्तार : -
IND vs AFG Team India Squad: भारत बनाम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट (test) मैच और तीन मैचों की वनडे (ODI) सीरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा (team india squad ) कर दी गई है। शुभमन गिल (Shubman Gill) को दोनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, केएल राहुल (KL Rahul) को टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा, अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे।
IND vs AFG: टीम में चार नए खिलाड़ियों की एंट्री
इस टीम में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत के कंधों पर होगी। देवदत्त पड्डिकल, साईं सुदर्शन, नितीश राणा, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी शामिल है। इसके अलावा गुरनूर बरार, मानव सुथार और हर्ष दुबे और प्रिंस यादव पहली बार टीम में शामिल किया गया है। इन्हें घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है।
वनडे टीम की बात करें तो रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को सीरीज़ के लिए चुना गया है, हालांकि उनका खेलना उनकी फिटनेस के स्तर पर निर्भर करेगा। अनुभवी खिलाड़ी कोहली वनडे सीरीज़ में खेलते नज़र आएंगे। श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (KL Rahul), ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को भी इस सीरीज में मौका दिया गया है।
India vs Afghanistan सीरीज़ 6 जून से होगी शुरू
बता दें कि IPL 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाना है, जिसके बाद भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टूर्नामेंट 6 जून से शुरू होगा। दोनों टीमें 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगे। जबकि 14 जून से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। सीरीज के शेष मैच 17 और 20 जून को क्रमश: लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे। टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 9.30 से शुरू होगा, जबकि वनडे मुकाबलों की शुरुआत दोपहर 1.30 से होगी।
India vs Afghanistan टेस्ट सीरीज शेड्यूल
जून 6-10: एकमात्र टेस्ट मैच (महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़)
IND vs AFG टेस्ट सीरीज शेड्यूल
- 14 जून: पहला वनडे (एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला)
- 17 जून: दूसरा वनडे (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ)
- 20 जून: तीसरा वनडे (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
Team India Squad: टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Team India Squad: वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर),रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ , हर्ष दुबे, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27