BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा
खबर सार :-
BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश ने अपनी धरती पर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज़ में 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया है। इसके विपरीत, मेहमान टीम के लिए यह हार शर्मनाक से कम नहीं है, खासकर यह देखते हुए कि हाल के दिनों में रेड-बॉल क्रिकेट में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।
खबर विस्तार : -
BAN vs PAK 2nd Test: सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ( Sylhet Test) में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Bangladesh vs Pakistan) के बीच खेले दूसरे टेस्ट मैच में मेहमान टीम पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 78 रनों से हराकर टेस्ट सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। 437 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, पाकिस्तान की टीम पांचवें और अंतिम दिन 358 रनों पर ऑल आउट हो गई।
हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने काफी संघर्ष किया , लेकिन टीम की हार नहीं टाल सके। यह पहली बार है जब पाकिस्तान (Pakistan) ने बांग्लादेश (Bangladesh) में न सिर्फ कोई टेस्ट सीरीज हारी है, बल्कि क्लीन स्वीप का सामना भी करना पड़ा है। इससे पहले, बांग्लादेश ने ढाका में खेला गया पहला टेस्ट 104 रनों से जीता था।
BAN vs PAK 2nd Test: रिजवान का संघर्ष भी नहीं टाल सका हार
बता दें कि पाकिस्तान को पांचवें दिन सिलहट टेस्ट जीतने के लिए 121 रनों की ज़रूरत थी, जबकि उसके हाथ में 3 विकेट बाकी थे। लेकिन पाकिस्तान ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सामने घुटने टेक दिए हैं। जब बुधवार को पाकिस्तान (Pakistan) की टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी, तो उसका स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 316 रन था। बाकी बचे 3 विकेट सिर्फ 42 रन जोड़ने के बाद गिर गए। पाकिस्तान 358 रनों पर ऑल आउट हो गया और 78 रनों के अंतर से मैच हार गया। हालांकि मोहम्मद रिजवान, जो चौथे दिन 75 रनों पर नाबाद रहे थे, 94 रनों के स्कोर पर नौवें विकेट के रूप में आउट हुए।
Bangladesh vs Pakistan: ताइजुल इस्लाम की फिरकी में फसा पाकिस्तान
बांग्लादेश (Bangladesh) की ओर से ताइजुल इस्लाम (Taijul Islam) सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 6 विकेट चटकाए। बांग्लादेश के इस बाएं हाथ के स्पिनर की घातक स्पिन गेंदबाज़ी के सामने पाकिस्तान की टीम पूरी तरह बेबस नज़र आई। ताइजुल की शानदार गेंदबाज़ी ने पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी की कमर ही तोड़ दी। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई।
पाकिस्तान को मिला था 437 रनों का लक्ष्य
इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहली पारी में कुल 278 रन बनाए। टीम के लिए लिटन दास ने शानदार 126 रनों शतकीय पारी खेली थी। जबकि पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 232 रनों पर ही सिमट गया। पाकिस्ता के लिए बाबर आजम 68 और साजिद खान 38 रनों का योगदान दिया था। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 46 रनों की अहम बढ़त मिली थी। अपनी दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 390 रन बनाए, जिससे पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 437 रनों का लक्ष्य रखा था।
टीम के लिए मुशफिकुर रहीम ने 137 रनों की पारी खेली। इसके अलावा लिटन दास (Litton Das) के 69 रन और ओपनर महमूद हसन जॉय की 52 रनों का योगदान दिया। जवाब में पाकिस्तान 358 रनों पर सिमट गया और 78 रनों से मैच हार गया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 94 रन बनाए। जबकि सलमाम अली आगा 71, कप्तान शान मसूद, 71 और बाबर आजम ने 47 रनों की पारी खेली। इस हार के साथ डब्ल्यूटीसी 2027 की पॉइंट्स टेबल (WTC 2027 points table) में 8वें स्थान पर खिसक गई है।
Bangladesh vs Pakistan: बांग्लादेश से लगातार दूसरी सीरीज हारा पाकिस्तान
यह बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज हार है। इस सीरीज़ से पहले, पाकिस्तान को अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 'क्लीन स्वीप' का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ लिटन दास को 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' घोषित किया गया। लिटन ने पहली पारी में 126 रन और दूसरी पारी में 69 रन बनाए थे। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम को 'प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़' चुना गया। रहीम ने इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 253 रन बनाए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25