DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदकर प्लेऑफ की उम्मीदें रखी बरकरार, आरआर की बढ़ी मुश्किलें
खबर सार :-
DC vs RR IPL 2026: अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। KL राहुल और अभिषेक पोरेल के बीच शानदार साझेदारी ने DC को एक शानदार जीत दिलाई। दिल्ली की जीत ने प्लेऑफ की रेस को और भी रोमांचक बना दिया है।
खबर विस्तार : -
DC vs RR IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 62वां मैच रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला गया। इस मैच में, दिल्ली (DC) ने राजस्थान (RR) को 5 विकेट से हराकर एक अहम जीत हासिल की। अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में हुए इस मुकाबले में, मुकाबले में दिल्ली ने 194 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। इस जीत के साथ, दिल्ली की प्लेऑफ (playoff) में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार हैं, जबकि राजस्थान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
DC vs RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने दिया 194 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने और पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर कुल 193 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही, और मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी तेज़ गति से रन बनाए; हालांकि, आखिरी ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम 200 रनों के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई।
राजस्थान के लिए, विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने सबसे ज़्यादा रन बनाए, उन्होंने 53 रनों का योगदान दिया। जबकि कप्तान रियान पराग ने एक तेज़ अर्धशतक जमाया, उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में 51 रन बनाए। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी आक्रामक रवैया दिखाया, उन्होंने 21 गेंदों में 46 रन जोड़े। एक समय पर, राजस्थान मज़बूत स्थिति में लग रहा था, लेकिन पारी के आखिरी चरण में उनकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। दिल्ली के लिए गेंदबाजी विभाग में, मिशेल स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने चार विकेट लिए, और राजस्थान के रन बनाने की गति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया। इसके अलावा, लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी ने दो-दो विकेट लिए, जिससे टीम को अहम सफलताएं मिलीं।
DC vs RR: राहुल-पोरेल का शानदार अर्धशतक
194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने संतुलित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और लगातार साझेदारियां बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। टीम ने दबाव के क्षणों में भी संयम बनाए रखा और अंततः आखिरी ओवरों में जीत हासिल कर ली। दिल्ली के लिए केएल राहुल (KL Rahul) 56 और अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) 51 ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 61 गेंदों में 105 रन जोड़े।
PBKS vs RCB: बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को दिया 223 रनों का टारगेट, कोहली-वेंकटेश ने ठोका अर्शतक
इसके अलावा कप्तान अक्षर 34 और आशुतोष शर्मा ने 18 रन बनाकर नाबाद रहे। मेहमान खेमे से जोफ्रा आर्चर और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि दासुन शनाका ने 1 विकेट निकाला। राजस्थान (Rajasthan Royals) की यह लगातार तीसरी हार थी, जिससे प्लेऑफ तक पहुंचने का उनका रास्ता और भी कठिन हो गया है। दूसरी ओर, इस जीत के साथ, दिल्ली ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मज़बूत कर ली है।
IPL 2026 Points Table: अंक तालिका की स्थिति
अंक तालिका की बात करें तो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु 3 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर है और प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। गुजरात 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि हैदराबाद 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। पंजाब 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं राजस्थान, चेन्नई और दिल्ली के 12-12 अंक हैं, जिससे प्लेऑफ की जंग और रोमांचक हो गई है। कोलकाता 11 अंकों के साथ अभी भी दौड़ में बनी हुई है। दूसरी ओर मुंबई और लखनऊ 8-8 अंकों के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09