CSK vs SRH: सीएसके को हराकर प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद, जीटी ने भी किया क्वालीफाई, चेन्नई की बढ़ीं मुश्किलें
खबर सार :-
CSK vs SRH IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में सोमवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच के साथ प्लेऑफ़ की तस्वीर भी लगभग साल हो गई है। हैदराबाद की इस जीत गुजरात टाइटंस को भी बड़ा फायदा हुआ। वह भी हैदराबाद के साथ प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है। अब तीन जगहें पक्की हो चुकी हैं। CSK प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई है।
खबर विस्तार : -
CSK vs SRH IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 63वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद ने प्लेऑफ (Playoff) में अपनी जगह पक्की कर ली है। एसआरएच ने इस सीजन के अपने 13वें मैच में अपनी 8वीं जीत दर्ज की, जिससे टीम के कुल पॉइंट्स 16 हो गए हैं। हालांकि हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (chennai super kings) के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह तोड़ी मुश्किल हो गई है।
CSK vs SRH: हैदराबाद की जीत से गुजरात को हुआ फायदा
सनराइजर्स हैदराबाद (sunrisers hyderabad) की जीत से गुजरात टाइटंस (GT) को भी फायदा हुआ है। गुजरात ने भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। गुजरात टाइटंस के पास फिलहाल 13 मैचों से 16 पॉइंट्स हैं और बेहतर नेट रन रेट के कारण वह पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) पर दूसरे स्थान पर है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले ही टॉप चार में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। आरसीबी के पास फिलहाल 13 मैचों से 18 पॉइंट्स हैं।
IPL 2026 Points Table: चेन्नई की राह हुई मुश्किल
इसके अलावा पंजाब किंग्स 13 मैचों से 13 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स (RR) 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है। एसआरएच के खिलाफ हार के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। CSK के पास फिलहाल 13 मैचों से 12 पॉइंट्स हैं। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रही CSK को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए अपना आखिरी मैच जीतना होगा साथ ही उन्हें दूसरी टीमों के मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
प्लेऑफ की रेस में दिल्ली और केकेआर
13 मैचों से 12 पॉइंट्स के साथ, दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ (Playoff) में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 12 मैचों से 11 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल पर आठवें स्थान पर है। अपने पिछले छह मैचों में से पांच में जीत दर्ज करके, केकेआर ने खुद को प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनाए रखा है।
CSK vs SRH LIVE Score: हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकेट से रौंदा
मैच की बात करें तो MA चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में, पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 180 रन बनाए। टीम के लिए, डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रनों की जोरदार पारी खेली, जबकि कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। हालांकि, ईशान किशन की 47 गेंदों में 70 रनों की तूफ़ानी पारी की बदौलत, हैदराबाद ने 19 ओवरों में 5 विकेट खोकर 181 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। ईशान के अलावा हेनरिक क्लासेन भी बेहतरीन फ़ॉर्म में दिखे, जिन्होंने महज़ 26 गेंदों में 47 रनों का योगदान दिया। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 26 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
चेन्नई सुपर किंग्स XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09