Indian Premier League 2026 : 'करो या मरो' के मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, एमआई की टीम में कप्तान पांड्या की वापसी
खबर सार :-
इंडियन प्रीमियर लीग के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। केकेआर को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा। केकेआर 12 मैचों में 5 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। एमआई की टीम में कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। एमआई 12 में से 8 मैच हारकर पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। बुधवार को ईडन गार्डन्स में केकेआर 'करो या मरो' के इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में बने रहना चाहेगी, जबकि एमआई पहले ही इस दौड़ से बाहर है।
Indian Premier League 2026 : प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है केकेआर
मुंबई इंडियंस के खेमे में नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स 12 में से 5 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर मौजूद है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 12 में से 8 मैच गंवाए हैं। यह टीम फिलहाल 9वें पायदान पर है।
Indian Premier League 2026 : पूरे 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलना होगा
टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। हमें अगले दोनों मैच जीतने हैं। हम वर्तमान पर ध्यान केंद्रित रखना चाहते हैं। टूर्नामेंट के पहले हाफ में कुछ ऐसे पल आए थे, जिनका अगर हमने सही फायदा उठाया होता, तो आज हालात कुछ और होते। सच कहूं तो, विकेट को समझना थोड़ा मुश्किल है। हमें पूरे 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। हम उसी टीम के साथ मैदान में उतर रहे हैं।
Indian Premier League 2026 : पिच के बर्ताव पर निर्भर होगा मैच का परिणाम
वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करते। यह एक ऐसी पिच है जो काफी समय से कवर्स के नीचे थी। हम देखना चाहते थे कि यह कैसा बर्ताव करती है। हमें अभी भी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरना है, अच्छा क्रिकेट खेलना है और खेल का आनंद लेना है। मैं वापस (प्लेइंग इलेवन में) आ गया हूं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और सौरभ दुबे।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन : रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09