PAK vs BAN 2nd Test : Second Innings में मुशफिकुर रहीम ने खेली 137 रनों की शतकीय पारी, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जीत के लिए दिया 437 रनों का टारगेट

खबर सार :-
बांग्लादेश ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रनों का टारगेट दिया है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से पहली पारी में लिटन दास ने 126 रनों की शतकीय पारी खेली थी। वहीं, पाकिस्तान की पहली पारी 232 रनों पर ही सिमट गई थी। पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। बांग्लादेश की दूसरी पारी में मुशफिकुर रहीम ने 137 रनों की शतकीय पारी खेली।

PAK vs BAN 2nd Test : Second Innings में मुशफिकुर रहीम ने खेली 137 रनों की शतकीय पारी, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जीत के लिए दिया 437 रनों का टारगेट
खबर विस्तार : -

PAK vs BAN 2nd Test : बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 2 ओवरों का सामना किया, जिसमें खाता नहीं खुल सका। 

PAK vs BAN 2nd Test : बांग्लादेशी ने पहली पारी में बनाए 278 रन

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेशी टीम अपनी पहली पारी में महज 278 रन पर सिमट गई। इस पारी में सबसे बड़ा योगदान लिटन दास का रहा, जिन्होंने 2 छक्कों और 16 चौकों के साथ 126 रन की पारी खेली। उनके अलावा, कप्तान नजमुल हुसैन ने 29 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। मेहमान टीम की तरफ से खुर्रम शहजाद ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट निकाले। हसन अली के नाम 2 विकेट रहे। साजिद खान ने 1 विकेट हासिल किया।

PAK vs BAN 2nd Test : पहली पारी में 232 रनों पर सिमटी पाकिस्तान

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम पहली पारी में महज 232 रन पर सिमट गई। इस पारी में बाबर आजम ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। उनके अलावा, साजिद खान ने 38 रन की पारी खेली। कप्तान शान मसूद और सलमान आगा ने 21-21 रन जुटाए। नाहिद राणा और तैजुल इस्लाम ने 3-3 विकेट निकाले। तस्कीन अहमद और मेहदी हसन ने 2-2 सफलताएं प्राप्त कीं। बांग्लादेश के पास पहली पारी के आधार पर 46 रन की महत्वपूर्ण बढ़त थी। इस टीम ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर मेहमान टीम को जीत के लिए 437 रन का टारगेट दिया। 

PAK vs BAN 2nd Test : दूसरी इनिंग में मुशफिकुर ने खेली 137 रनों की शानदार पारी 

बांग्लादेश की तरफ से दूसरी पारी में मुशफिकुर रहीम ने 13 बाउंड्री के साथ 137 रन बनाए, जबकि महमूदुल हसन जॉय ने 10 चौकों के साथ 52 रन जुटाए। इनके अलावा, लिटन दास ने 69 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से खुर्रम शहजाद ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। साजिद खान के हाथ 3 विकेट लगे। हसन अली ने 2 विकेट और मोहम्मद अब्बास ने 1 विकेट अपने नाम किया।

PAK vs BAN 2nd Test : बांग्लादेश ने 104 रनों से जीता था पहला टेस्ट

दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच ढाका में खेला गया था, जिसमें बांग्लादेश ने 104 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। ऐसे में सीरीज का अंतिम मुकाबला निर्णायक साबित होगा। तीसरे दिन के अंतिम पलों में पाकिस्तान ने अजान अवैस और अब्दुल्ला फजल को बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतारा। दोनों खिलाड़ियों ने 6-6 गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता नहीं खोल सके। 
 

अन्य प्रमुख खबरें