New Zealand vs Pakistan Weather Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के नॉकआउट मुकाबले यानी सुपर-8 मैच शनिवार 21 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। पहला मैच पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का मकसद साफ यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री करना है। इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देने को मिलेगी, जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड मैच पर संकट के बादल छाए (Colombo weather) हुए है।
दरअसल मौसम विभाग ने कोलंबो में मैच के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम के अनुमान के मुताबिक, शनिवार को कोलंबो (Colombo weather) में बारिश (rain) की 75 परसेंट संभावना है। आंधी-तूफान की भी 18 परसेंट चांस है। ये मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। उस समय तक, आंधी-तूफान की संभावना 41 परसेंट तक बढ़ सकती है, और बारिश डेढ़ घंटे तक हो सकती है। ऐसे में अगर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिए जाएंगे। क्योंकि इसके लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है।
यदि ऐसा हुआ था पाकिस्तान को भारी नुकसान होगा और सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। जबकि न्यूजीलैंड को इसका पूरा फायदा मिलेगा। दरअसल न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान दोनों ही ग्रुप स्टेज में चार में से तीन-तीन मैच जीतकर 6-6 अंकों के साथ सुपर 8 में पहुंचे हैं। हालांकि न्यूज़ीलैंड का रन रेट पाकिस्तान से बेहतर है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट 1.227 है, जबकि पाकिस्तान नेट रन रेट 0.976 है।
बता दें कि दोनों टीमों के बीच मैच हमेशा रोमांचक रहे हैं। दोनों टीमों के बीच 49 T20 मैच खेले गए हैं। जिसमें न्यूज़ीलैंड ने 23 मैच, जबकि पाकिस्तान ने 24 जीते हैं। इस तरह, पाकिस्तान न्यूज़ीलैंड पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाए हुए है। पाकिस्तानी फैंस को आज भी 2022 T20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच याद है, जिसमें पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वह जीत आज भी टीम को मजबूत कॉन्फिडेंस देती है।
माना जाता है कि प्रेमदासा की पिच सिंहली पिच के मुकाबले स्पिन बॉलिंग के लिए ज़्यादा अच्छी है। यहां बड़ी बाउंड्री होने की वजह से रन बनाना मुश्किल हो जाता है। शाम को हल्की बारिश होने की उम्मीद है। शुक्रवार (20 फरवरी) को पाकिस्तान का प्रैक्टिस सेशन बारिश की वजह से कैंसिल कर दिया गया।
न्यूजीलैंड
पाकिस्तान