MI vs KKR मैच में Hardik Pandya ने लांघी सारी सीमाएं, मिली कड़ी सजा
खबर सार :-
Hardik Pandya Punishment: IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए हार्दिक पांड्या पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। KKR के खिलाफ मैच के दौरान, मुंबई इंडियंस के कप्तान ने गुस्से में विकेट की बेल्स गिरा दी थीं, जिसके बाद उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया। मुंबई इंडियंस यह मैच 4 विकेट से हार गई।
खबर विस्तार : -
Hardik Pandya Punishment, MI vs KKR IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 74वां मैच बुधवार को मुंबई इंडियंस (MI) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स हुए इस मैच में मुंबई को केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद, कप्तान हार्दिक पांड्या को उनकी एक शर्मनाक हरकत की वजह से चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बीसीसीआई ने उन पर भारी भरकम जुर्माना (BCCI Fine) लगाया है। साथ ही उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है।
Hardik Pandya Punishment: हार्दिक पांड्या को क्यों मिली सजा
दरअसल मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को केकेआर के खिलाफ मिली हार के दौरान मैदान पर किए गए उनके बर्ताव के लिए BCCI ने सज़ा दी है। पीठ में खिंचाव के कारण लगातार तीन मैचों से बाहर रहे पांड्या ने इस मैच अपने स्पेल में लय हासिल नहीं कर पा रहे थे। इसी निराशा में उन्होंने 10वें ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद रन-अप की ओर लौटते समय उन्होंने जानबूझकर स्टंप्स से बेल्स गिरा दीं।
पांड्या को खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बने IPL आचार संहिता के के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। यह अनुच्छेद "मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग्स का गलत इस्तेमाल करने" से संबंधित है। इसे लेवल-1 अपराध माना गया उन पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके अनुशासन संबंधी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। फिलहाल हार्दिक (Hardik Pandya Punishment) ने अपनी गलती स्वीकार कर मैच रेफरी की सजा को मान लिया। इस मैच में हार्दिक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने सिर्फ़ 2 ओवर गेंदबाजी की, जबकि बल्ले से वह 27 गेंदों में सिर्फ़ 26 रन ही बना पाए। उनकी पारी में दो चौके और एक छक्का शामिल था।
MI vs KKR IPL 2026: कोलकाता ने मुंबई को 6 विकेट से हराया
मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को कोलकाता (Kolkata Knight Riders) के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, मुंबई की टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही। रोहित शर्मा सिर्फ़ 15 रन बना पाए, जबकि रयान रिकेल्टन 6 रन बनाकर कैमरन ग्रीन का शिकार बन गए। नमन धीर तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस बीच, सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा; वह 15 रन बनाकर सौरभ दुबे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
तिलक वर्मा 32 गेंदों में सिर्फ़ 20 रन ही बना पाए। आखिरी ओवरों में, कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली, जिससे टीम अपने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 147 रन बना पाई। जिसे KKR ने 18.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मनीष पांडे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 45 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए। मुंबई पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09