GT vs CSK LIVE Score, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 66वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर साई सुदर्शन (Sai Sudarshan), कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill ) और विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) की तेज़ हाफ-सेंचुरी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने 230 रन का बड़ा टारगेट रखा।
कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill ) और साई सुदर्शन (Sai Sudarshan) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को शानदार शुरुआत दी। उन्होंने पहले विकेट के लिए 125 रन की पार्टनरशिप की। यह 10वीं बार था जब उन्होंने 100 या उससे ज़्यादा रन की पार्टनरशिप की। शुभमन गिल 37 बॉल पर 64 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 छक्के और 7 चौके शामिल थे। साई सुदर्शन और जोस बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। साई सुदर्शन ने 53 बॉल पर 84 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 7 चौके शामिल थे। वह दूसरे विकेट के लिए आउट हुए। सुदर्शन के अब 14 मैचों में 638 रन हो गए हैं, और उन्होंने ऑरेंज कैप फिर से हासिल कर ली है।
इसके बाद जोस बटलर ने भी शानदार हाफ-सेंचुरी लगाई। वह 27 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने चार छक्के और पांच चौके मारे। इस तरह गुजरात टाइटंस ने चार विकेट पर 229 रन बनाए। चेन्नई से लिए अंशुल कंबोज एक बार फिर महंगे साबित हुए। कंबोज ने चार ओवर में 56 रन दिए और सिर्फ एक विकेट लिया।
स्पेंसर जॉनसन ने चार ओवर में 47 रन देकर एक विकेट लिया। गुरजपनीत ने अच्छी गेंदबाजी की, चार ओवर में सिर्फ 31 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए। यह दोनों टीमों का सीजन का आखिरी लीग मैच है। GT ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। CSK को प्लेऑफ की कोई भी संभावना बनाए रखने के लिए यह मैच जीतना होगा।
बता दें कि यह दोनों टीमों का सीजन का आखिरी लीग मैच है। GT ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। CSK को प्लेऑफ की कोई भी उम्मीद बनाए रखने के लिए यह मैच जीतना होगा।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (कीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर,राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर, राशिद खान।
इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया और कुमार कुशाग्र.
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, संजू सैंमसन (कीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैट शॉर्ट, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट सब: कार्तिक शर्मा, मैक्नील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव और अमान खान