Indian Premier League 2026 : सीएसके ने जीटी के खिलाफ टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, बदलाव के साथ उतरी हैं दोनों टीमें
खबर सार :-
आईपीएल 2026 का 66वां मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों के बीच लीग चरण का यह आखिरी मैच है। गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जीटी 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल मे ंदूसरे नंबर पर है। सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League 2026 : आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला जा रहा है। सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
Indian Premier League 2026 : पिच की गति और उछाल का शुरुआत में उठाना चाहते हैं फायदा
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच पर कुछ गति और उछाल होगी। हम शुरुआत में ही इसका फायदा उठाना चाहते हैं। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं। वीर की जगह मैट शॉर्ट को शामिल किया गया है। हम चीजों को आसान रखना चाहते हैं और स्थिति को अपने पक्ष में बदलना चाहते हैं।
Indian Premier League 2026 : साई किशोर की जगह प्रसिद्ध टीम में शामिल
जीटी के कप्तान गिल ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन अब इसमें कुछ नहीं किया जा सकता। हमारी टीम में एक बदलाव है। साई किशोर की जगह प्रसिद्ध टीम में आए हैं। उम्मीद है कि हम गेंदबाजी में अपना प्रदर्शन दिखा पाएंगे। अभी काम पूरा नहीं हुआ है और उम्मीद है कि यहां से हम तीन अच्छे मैच खेलेंगे।"
Indian Premier League 2026 : दोनों टीमों के लिए लीग चरण का आखिरी मुकाबला
दोनों टीमों के लिए लीग चरण का ये आखिरी मुकाबला है। जीटी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इस मैच से पहले खेले 13 मैचों में 8 जीत के साथ उसके 16 अंक हैं और टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। सीएसके 13 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। सीएसके प्लेऑफ की दौर से फिलहाल बाहर नहीं है। ऐसे में जीटी के खिलाफ बड़ी जीत के साथ टीम अपनी प्लेऑफ की संभावना को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। सीजन के पहले मैच में जीटी ने सीएसके को 8 विकेट से हराया था।
जीटी प्लेइंग इलेवन : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
सीएसके प्लेइंग इलेवन : संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09