बल्लेबाज लॉरेन डाउन ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, न्यूजीलैंड के लिए खेले कुल 48 मैच

खबर सार :-
न्यूजीलैंड की बल्लेबाज लॉरेन डाउन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 2018 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करने वाली डाउन देश की श्रेष्ठ फील्डरों में से एक रहीं। लॉरेन डाउन ने न्यूजीलैंड के लिए 35 वनडे व 13 टी20 समेत कुल 48 मैच खेले। न्यूजीलैंड के हेच कोच बेन सॉयर ने लॉरेन डाउन के क्रिकेट में योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

बल्लेबाज लॉरेन डाउन ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, न्यूजीलैंड के लिए खेले कुल 48 मैच
खबर विस्तार : -

Lauren Down : न्यूजीलैंड की बल्लेबाज लॉरेन डाउन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 30 साल की डाउन ने 2018 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था। डाउन ने कहा, "मुझे व्हाइट फर्न्स ग्रुप का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा, और मैं अपने देश को रिप्रेजेंट करने का मौका पाकर बहुत शुक्रगुजार हूं। मुझे लड़कियों के साथ रहना याद आएगा। 

हेड कोच बेन सॉयर ने लॉरेन डाउन को योगदान के लिए दिया धन्यवाद

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने डाउन के हवाले से कहा, "मेरे क्रिकेट करियर का एक बड़ा हिस्सा ऑकलैंड सेटअप में रहा है, और मैं ऑकलैंड क्रिकेट, अपने कोच और टीममेट्स को मेरे सफर में उनके रोल के लिए जितना धन्यवाद दूं कम है। 
न्यूजीलैंड के हेड कोच बेन सॉयर ने डाउन को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, "लॉरेन शानदार रही हैं। उन्होंने हमेशा व्हाइट फर्न्स के माहौल में अपना सब कुछ दिया है।

यह खेल के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता का सबूत है। मैं लॉरेन को व्हाइट फर्न्स और ऑकलैंड क्रिकेट दोनों में उनके योगदान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उन्हें और उनके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

 न्यूजीलैंड के लिए खेला 48 इंटरनेशनल मैच

देश की श्रेष्ठ फील्डरों में से एक रहीं लॉरेन डाउन ने 2018 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था। न्यूजीलैंड के लिए वह कुल 48 मैच खेलीं। इसमें 35 वनडे और 13 टी20 शामिल हैं। वनडे की 31 पारियों में 3 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 486 रन बनाए। 90 उनका सर्वाधिक स्कोर रहा। वहीं, टी20 की 9 पारियों में उन्होंने 93 रन बनाए। अंगूठे की चोट के कारण डाउन न्यूजीलैंड में 2022 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप से चूक गईं और उसी साल बाद में बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर रही थीं। 2023 महिला विश्व कप में वह टीम का हिस्सा रही थीं। 

202 मैचों में ऑकलैंड का किया प्रतिनिधित्व 

डाउन ने 2011 में ऑकलैंड के मेलविल पार्क में कैंटरबरी के खिलाफ T20 में अपने होमटाउन हार्ट्स के लिए डेब्यू किया और 202 मौकों (101 लिस्ट ए और 101 टी20) में ऑकलैंड का प्रतिनिधित्व किया। वह टी20 में हार्ट्स की तीसरी श्रेष्ठ स्कोरर (1,496 रन) हैं। 
 

अन्य प्रमुख खबरें