Pakistan vs New Zealand Super 8: आईसीस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। सुपर 8 के मुकाबले शुरू हो चुका है। शनिवार पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाने वाला का पहला सुपर 8 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। शनिवार को इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, लेकिन बारिश की वजह से एक भी बॉल नहीं फेंकी जा सकी। इस मैच के कैंसिल होने के बाद, दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट पर बांट दिया गया है।
ICC का नियम कहता है कि अगर मैच ड्रॉ होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया जाता है। किसी भी टीम को जीतने का फ़ायदा नहीं मिलता। सबसे ज़रूरी बात, ऐसे मैच का नेट रन रेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसका मतलब है कि पॉइंट्स टेबल में सिर्फ़ एक पॉइंट जोड़ा जाएगा, लेकिन जीतने पर किसी को भी दो पॉइंट नहीं मिलेंगे।
बता दें कि पाकिस्तान अब 24 फरवरी को इंग्लैंड से खेलेगा, उसके बाद 28 फरवरी को श्रीलंका से। जबकि न्यूज़ीलैंड का सामना 25 फरवरी को श्रीलंका से होगा। इसके बाद 27 फरवरी को इंग्लैंड से होगा। पाकिस्तान चार में से तीन मैच जीतकर ग्रुप A में दूसरे स्थान पर रहा। पाकिस्तान ने अपने शुरुआती मैच में नीदरलैंड्स को तीन विकेट से हराया, उसके बाद USA के खिलाफ 32 रन से जीत हासिल की। हालांकि हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान को भारत के हाथों 61 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। जबकि अंतिम मुकाबले में पाक ने नामीबिया को 102 रन से हरा दिया था।
दूसरी ओर, न्यूज़ीलैंड चार में से तीन मैच जीतकर ग्रुप D में दूसरे स्थान पर रहा। उन्होंने अपने कैंपेन की शुरुआत अफ़गानिस्तान पर पांच विकेट से जीत के साथ की, जिसके बाद UAE पर 10 विकेट से जीत हासिल की। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम को 7 विकेट से हराया। हालांकि, न्यूज़ीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से हराकर शानदार वापसी की।
गौरतलब है कि रविवार को T20 वर्ल्ड कप 2026 में दो सुपर 8 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (England vs Sri Lanka) के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) खेला जाएगा।
सुपर 8 में हर टीम को तीन मैच खेलने होते हैं। हर मैच के दो पॉइंट होते हैं। इसलिए, अगर बारिश की वजह से कोई मैच कैंसिल होता है, तो यह टीमों के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। खासकर उन टीमों के लिए जो नेट रन रेट के आधार पर सेमी-फ़ाइनल की रेस में बने रहना चाहती हैं। जीतने पर दो पॉइंट मिलते हैं, जबकि कैंसिल मैच पर सिर्फ़ एक पॉइंट मिलता है।
पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आज़म, फखर ज़मान, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: मिचेल सेंटनर (कप्तान) टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन
अन्य प्रमुख खबरें
NZ vs PAK: पाकिस्तान का गेम ओवर ! अगर Super-8 मुकाबला बारिश में धुला तो न्यूजीलैंड को मिलेगा फायदा
बल्लेबाज लॉरेन डाउन ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, न्यूजीलैंड के लिए खेले कुल 48 मैच
T20 World Cup : आज के मैचों से साफ होगी सुपर 8 की तस्वीर, भारत और पाकिस्तान के मैच पर होगी खास नजर