NAM vs PAK : साहिबजादा फरहान का विस्फोटक शतक, करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 रनों का टारगेट

खबर सार :-
Pakistan vs Namibia Score: करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए, साहिबज़ादा फरहान के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने 199 रन का स्कोर बनाया।

NAM vs PAK : साहिबजादा फरहान का विस्फोटक शतक, करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 रनों का टारगेट
खबर विस्तार : -

NAM vs PAK LIVE Score T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां पाकिस्तान बनाम नामीविया के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में साहिबज़ादा फरहान (Sahibzada Farhan) की धमाकेदार शतक के दम पर पाकिस्तान ने नामीबिया को जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने तय ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए। 

NAM vs PAK LIVE Score: साहिबज़ादा फरहान का तूफानी शतक

साहिबज़ादा फरहान ने सैम अयूब के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 40 रन की पार्टनरशिप की।
हालांकि सैम 14 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद साहिबज़ादा फरहान ने कप्तान सलमान आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 बॉल पर 67 रन की पार्टनरशिप की। सलमान 23 बॉल पर 38 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद साहिबज़ादा फरहान ने शादाब खान के साथ मिलकर 40 गेंदों में 81 रन की अटूट पार्टनरशिप की और पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। साहिबज़ादा 58 गेंदों में 4 छक्के और 11 चौके लगाकर 100 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शादाब खान ने 22 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौका लगाकर नाबाद 36 रन बनाए। नामीबिया के लिए जैक ब्रसेल ने 48 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 1 विकेट लिया।

NAM vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला

बता दें कि ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल में USA और पाकिस्तान दोनों के बराबर पॉइंट्स (4) हैं, लेकिन भारत से हारने के बाद पाकिस्तान का रन रेट नेगेटिव हो गया है और वह तीसरे नंबर पर खिसक गया है। सुपर 8 में पहुंचने के लिए, पाकिस्तान को नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच हर हाल में जीतना होगा। नामीबिया के खिलाफ जीत से वह आसानी से सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा, लेकिन हार से पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है। पाकिस्तान की हार के बाद, USA बेहतर रन रेट के आधार पर अगले राउंट में पहुंच जाएगा।

NAM vs PAK LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेंइग इलेवन

पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), सैम अयूब, बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, सलमान मिर्ज़ा, ख्वाजा नाफे और उस्मान तारिक।

नामीबिया की प्लेइंग XI: जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, जान ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, जैक्स ब्रसेल, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़।

अन्य प्रमुख खबरें