The Ashes - Aus vs Eng : Nathan Lyon ने रचा कीर्तिमान, कमेंट्री बॉक्स में दिखा Glenn McGrath का अनोखा अंदाज

खबर सार :-
The Ashes - Aus vs Eng : एशेज के तीसरे टेस्ट में नाथन लायन (Nathan Lyon) ने ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn McGrath) का टेस्ट विकेट रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया। कमेंट्री बॉक्स में मैक्ग्रा का मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

The Ashes - Aus vs Eng : Nathan Lyon ने रचा कीर्तिमान, कमेंट्री बॉक्स में दिखा Glenn McGrath का अनोखा अंदाज
खबर विस्तार : -

The Ashes - Aus vs Eng : एशेज सीरीज (Ashes Series) का तीसरा टेस्ट मैच क्रिकेट प्रेमियों के साथ ऑस्ट्रेलिया (Australia) के अनुभवी गेंदबाज नाथन लायन (Nathan Lyon) के लिए एक यादगार लम्हा बन गया, जब इस ऑफ स्पिनर ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में खुद का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया। इस मुकाबले में लायन (Nathan Lyon) ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसे तोड़ना अब तक बेहद मुश्किल माना जा रहा था। इंग्लैंड (England) की दूसरी पारी के दौरान जैसे ही नाथन लायन (Nathan Lyon) ने सलामी बल्लेबाज़ बेन डकेट (Ben Duckett) को पवेलियन भेजा, वैसे ही पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। यह विकेट लायन के टेस्ट करियर का 564वां विकेट था, जिसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया (Australia) की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे नम्बर के गेंदबाज बन गए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn McGrath) का लंबे समय से चला आ रहा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

The Ashes - Aus vs Eng : कमेंट्री बॉक्स में बैठे मैक्ग्रा का मजेदार रिएक्शन

इस ऐतिहासिक पल की खास बात यह रही कि जिस खिलाड़ी का रिकॉर्ड टूटा, वह खुद उसी समय कमेंट्री बॉक्स में बैठा टीवी के दर्शकों को आंखो देखा हाल बता रहा था। जैसे ही रिकॉर्ड बना, कैमरा सीधा ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn McGrath) पर गया। मैक्ग्रा ने हंसी-मजाक के अंदाज़ में अपनी कुर्सी से उठकर उसे पटकने का अभिनय किया, मानो कह रहे हों कि अब उनका ताज किसी और के सिर सज चुका है। मैक्ग्रा का यह हल्का-फुल्का और खेल भावना से भरा रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। फैंस ने इसे खेल के प्रति सम्मान और खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन उदाहरण बताया।

The Ashes - Aus vs Eng : ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट विकेटों की विरासत

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास में गेंदबाजों की विरासत हमेशा मजबूत रही है। इस सूची में सबसे ऊपर आज भी महान स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 708 टेस्ट विकेट झटके थे। उनके बाद अब नाथन लायन (Nathan Lyon) दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं, जबकि ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn McGrath) 563 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। लायन ने यह उपलब्धि अपने 141वें टेस्ट मैच में हासिल कर यह भी साबित किया कि निरंतरता और फिटनेस लंबी सफलता की असली कुंजी होती है।

The Ashes - Aus vs Eng : तीसरे टेस्ट मैच का संक्षिप्त हाल

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया  (Australia) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाने के बाद उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) और एलेक्स कैरी (Alex Carey) ने पारी को संभाला। कैरी ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, जबकि ख्वाजा ने संयमित 82 रन बनाए। निचले क्रम में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की आक्रामक अर्धशतकीय पारी ने ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को और मजबूती दी। टीम पहली पारी में 371 रन बनाने में सफल रही। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए।

अन्य प्रमुख खबरें