Ireland Women vs Pakistan Women T20: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे पर है। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को मेजबान टीम के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। डबलिन के क्लोंटोर्फ क्रिकेट क्लब में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
कप्तान के इस फैसले को टीम ने सही साबित किया और आयरलैंड को 19.4 ओवर में 142 रनों पर समेटने दिया। आयरलैंड के लिए विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज एमी हंटर ने सबसे ज़्यादा 37 रन बनाए। उन्होंने 30 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके लगाए। इसके अलावा ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 29, लीह पॉल ने 28 रन बनाए। जबकि 6 बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाईं। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए। सादिया इकबाल, दयाना बेग, रमीन शमीम और नशरू संधू ने 1-1 विकेट लिया।
हालांकि 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 42 के स्कोर पर ही अपने 4 विकेट गंवा दिए। टीम इन शुरुआती झटकों से कभी उबरती नहीं दिखी और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी और 11 रनों से मैच हार गई। पाकिस्तान के लिए नतालिया परवेज ने 29 और रमीन शमीम ने 27 रन बनाए।
आयरलैंड के लिए ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि जेन मैगुइरे को 2 मिके। इसके अलावा एवा कैनिंग, कारा मरे और लारा मैकब्राइड ने 1-1 विकेट लिया। फिलहाल इस जीत के साथ ही आयलैंड ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त को खेला जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
GT vs CSK: गुजरात के खिलाफ चेन्नई को मिली IPL की सबसे बड़ी हार, टूर्नामेंट से हुई 'भावुक' विदाई
GT vs CSK: गुजरात ने चेन्नई के सामने रखा 230 रनों का लक्ष्य , गिल-सुदर्शन और बटलर ने ठोका अर्धशतक
MI vs KKR मैच में Hardik Pandya ने लांघी सारी सीमाएं, मिली कड़ी सजा
BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा