India vs South Africa 4th T20I Live Score: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला यूपी की राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया चौथे टी20 मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चहेगी। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत ने पहला मैच 101 रनों से जीता था, जबकि मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 51 रनों से जीत हासिल कर वापसी की। लेकिन धर्मशाला में खेले गए तीसरे मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल कर फिर बढ़त बना ली।
भारत और दक्षिण अफ्रीका अब तक 34 टी-20 मैचों में एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। जिसमें भारत ने 20 जीते वहीं दक्षिण अफ्रीका 13 जीतने में सफल रहा है। जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। यहां अब तक खेले गए तीनों मुकाबले भारत ने जीते हैं। इस मैदान पर भारत ने आखिरी टी-20 मुकाबला 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पिच की बात करें तो यहां काली मिट्टी की पिच जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बेहतर होती जाती है, खासकर ओस के साथ, जिससे बाद के चरणों में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। स्पिनर और तेज गेंदबाज दोनों ही विकेट लेकर प्रभाव डाल सकते हैं। लेकिन बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने के लिए सेट होने के लिए समय लगेगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम शायद पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
लखनऊ में मैच के दिन मौसम थोड़ा धुंधला रहने की उम्मीद है, दिन का अधिकतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शाम को यह 12 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। यानी मैच के दौरान ठंड रहने की उम्मीद है। हालांकि 17 दिसंबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है। ठंड और ओस के कारण बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। ओस गेंदबाजों को परेशान कर सकती है जिसका फायदा बल्लेबाज यहां उठा सकते हैं।
भारतः अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा/वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रूइस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन
अन्य प्रमुख खबरें
GT vs CSK: गुजरात के खिलाफ चेन्नई को मिली IPL की सबसे बड़ी हार, टूर्नामेंट से हुई 'भावुक' विदाई
GT vs CSK: गुजरात ने चेन्नई के सामने रखा 230 रनों का लक्ष्य , गिल-सुदर्शन और बटलर ने ठोका अर्धशतक
MI vs KKR मैच में Hardik Pandya ने लांघी सारी सीमाएं, मिली कड़ी सजा
BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा