ENG vs NZ 1st ODI Live Score: न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज़ का पहला मैच रविवार को बे ओवल में खेला गया। इस मुकाबले को न्यूजीलैंड ने चार विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही घरेलू टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बहुत खराब रही। उन्होंने सिर्फ 56 रन पर छह विकेट गंवा दिए।
ऐसे में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने टीम को संभाला और 101 गेंदों में 11 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 135 रन बनाए। उन्होंने जेमी ओवरटन के साथ सातवें विकेट के लिए 86 गेंदों में 87 रन जोड़े। जेमी ने आउट होने से पहले 54 गेंदों में 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से 46 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। न्यूजीलैंड के लिए जकारी फौल्केस (zakary foulkes) ने सबसे ज्यादा विकेट लिए, उन्होंने 41 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि जैकब डफी ने 3 विकेट लिए। मैट हेनरी ने 2 विकेट और मिशेल सेंटनर ने 1 विकेट लिया।
आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत भी लड़खड़ाती हुई दिखी। उन्होंने दूसरे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर विल यंग (5) और केन विलियमसन (0) के विकेट गंवा दिए। टीम को ओपनर रचिन रवींद्र से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रचिन सिर्फ 17 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहां से डेरिल मिशेल ने पारी को संभालने की कोशिश की और टॉम लैथम के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। लैथम 24 रन बनाकर आउट हो गए।
न्यूजीलैंड ने 66 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। वहां से मिशेल ने माइकल ब्रेसवेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। डेरिल मिशेल ने 91 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 78 रन बनाए, जबकि माइकल ब्रेसवेल ने टीम के टोटल में 51 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने 3 विकेट लिए, जबकि ल्यूक वुड और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट लिया।
न्यूजीलैंड पहले ही T20 सीरीज 0-1 से हार चुका है। अब वे वनडे सीरीज जीतकर स्कोर बराबर करने की कोशिश करेंगे। दोनों देशों के बीच सीरीज़ का दूसरा मैच 29 अक्टूबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा, जबकि तीसरा मैच 1 नवंबर को वेलिंगटन में होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
GT vs CSK: गुजरात के खिलाफ चेन्नई को मिली IPL की सबसे बड़ी हार, टूर्नामेंट से हुई 'भावुक' विदाई
GT vs CSK: गुजरात ने चेन्नई के सामने रखा 230 रनों का लक्ष्य , गिल-सुदर्शन और बटलर ने ठोका अर्धशतक
MI vs KKR मैच में Hardik Pandya ने लांघी सारी सीमाएं, मिली कड़ी सजा
BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा