Australia vs South Africa 3rd ODI : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जा रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिलाई है।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका पहले दो मैच जीतकर सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुका है। दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच 98 रनों से और दूसरा मैच 84 रनों से जीता था। अब ऑस्ट्रेलिया के पास अपनी साख बचाने का आखिरी मौका है और वह इस सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेगा। वहीं साउथ अफ्रीका मेजबानों को उसके घर में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। दरअसल टी20 सीरीज हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने जिस तरह वापसी की है, वह काबिले तारीफ है। खासकर गेंदबाजों ने इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है। पहले मैच में केशव महाराज और दूसरे मैच में लुंगी एनगिडी ने कमान संभाली थी। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज में पूरी तरह से बेअसर दिखी है।
Australia Playing XI: मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, मिचेल मार्श (कप्तान), कूपर कॉनॉली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, शॉन एबॉट।
South Africa Playing XI : एडेन मार्कराम, टेम्पा बावुमा (कप्तान), रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जार्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, क्वेना माफाका, केशव महाराज।
अन्य प्रमुख खबरें
GT vs CSK: गुजरात के खिलाफ चेन्नई को मिली IPL की सबसे बड़ी हार, टूर्नामेंट से हुई 'भावुक' विदाई
GT vs CSK: गुजरात ने चेन्नई के सामने रखा 230 रनों का लक्ष्य , गिल-सुदर्शन और बटलर ने ठोका अर्धशतक
MI vs KKR मैच में Hardik Pandya ने लांघी सारी सीमाएं, मिली कड़ी सजा
BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा