Putin visit To India : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की प्रस्तावित भारत यात्रा से पहले रक्षा सहयोग को लेकर नई हलचल शुरू हो गई है। कूटनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस दौरे के दौरान भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए रूस के अत्याधुनिक स्टेल्थ फाइटर जेट Su-57 पर अहम समझौता हो सकता है। रूस ने हाल ही में दुबई एयर शो के दौरान स्पष्ट संकेत दिया था कि वह 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत इस फिफ्थ-जेनरेशन विमान का निर्माण भारत में करने को तैयार है। रूसी रक्षा निर्यातक रोसोबोरोन एक्सपोर्ट इससे पहले भी दो बार भारत को Su-57 की तकनीक ट्रांसफर करने का प्रस्ताव दे चुका है-एक बार एयरो इंडिया (बेंगलुरु) और अब दुबई एयर शो में। माना जा रहा है कि भारत एक या दो स्क्वाड्रन की सीधी खरीद पर विचार कर रहा है, साथ ही भविष्य में बड़े पैमाने पर घरेलू उत्पादन की संभावना भी देखी जा रही है।
भारत का स्वदेशी स्टेल्थ फाइटर AMCA अभी विकास की लंबी प्रक्रिया में है और इसके 2035-36 तक तैयार होने का अनुमान है। ऐसे में अगले दशक तक फिफ्थ-जेनरेशन लड़ाकू विमान की कमी को भरने के लिए भारत को विदेशी विकल्पों पर निर्भर होना पड़ सकता है। एशिया के बदलते सामरिक समीकरणों में यह संभावित डील बेहद अहम मानी जा रही है। चीन पहले ही अपने दो उन्नत स्टेल्थ जेट-J-20 और J-35- को तैनात कर चुका है, और पाक को J-35 देने की तैयारी भी जारी है। रक्षा विशेषज्ञों का मत है कि भारत के लिए Su-57 या अमेरिका के F-35 में से किसी एक पर अंतिम निर्णय जल्द लेना रणनीतिक दृष्टि से आवश्यक हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही भारत को F-35 की पेशकश कर चुके हैं, हालांकि हाल ही में F-35 के लगातार क्रैश होने से उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं।
दूसरी ओर, रूस का Su-57 यूक्रेन युद्ध के दौरान अपनी क्षमता दिखा चुका है, जबकि अमेरिका और इज़रायल F-35 को कई हाई-प्रोफाइल मिशनों में इस्तेमाल कर चुके हैं। दोनों विमानों को दुनिया के सबसे घातक स्टेल्थ जेट्स में गिना जाता है- जहां F-35 सिंगल इंजन वाला है, वहीं Su-57 को दो शक्तिशाली इंजनों की वजह से बेहतर ताकत और रेंज का फायदा मिलता है। यदि पुतिन की यात्रा के दौरान इस सौदे पर मुहर लगती है, तो यह न केवल भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता में बड़ा इजाफा करेगा, बल्कि चीन-पाक की संयुक्त रणनीति को भी कड़े संदेश के रूप में देखा जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-30
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी का जबरदस्त विरोध, प्रदर्शनकारियों ने अंडे और जूते फेंके, लगाए नारे
2026-05-30
2026-05-30
2026-05-30
NEET UG 2026 Paper Leak Case: CBI की जांच तेज, मनीषा हवलदार की कस्टडी बढ़ी, मांढरे को...
2026-05-30
Pashupati seal controversy: ऑड्रे ट्रुश्के के बयान पर भड़के भारत के संत, कहा- अमेरिका मांगे माफी
2026-05-30
2026-05-30
वाहन चालकों को झटका! CNG और PNG के बढ़े दाम, सरकार ने की ये अपील
2026-05-30
म्यांमार के राष्ट्रपति का पहली भारत यात्रा आज से, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
2026-05-30
दिल्ली हवाई अड्डे पर लगा देश का पहला ‘स्काईकास्ट’ सिस्टम, मिलेगी रियल-टाइम मौसम की जानकारी
2026-05-29
2026-05-29
2026-05-29
जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से कनेक्शन के आरोप में युवती गिरफ्तार
2026-05-29
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान पर NGT ने जताई चिंता, केंद्र व राज्य सरकारों से मांगा जवाब
2026-05-29
Piyush Goyal:जल्द हो सकता है भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, कई वैश्विक कारोबारियों से मिले पीयूष गोयल
2026-05-29