Nagpur Blast: महाराष्ट्र के नागपुर जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां रविवार सुबह राउलगांव में स्थित एक बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। यह धमाका SBL एनर्जी नामक विस्फोटक निर्माण कंपनी में हुआ। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत नागपुर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। साथ ही आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 7:15 बजे फैक्ट्री की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में अचानक ज़ोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि यूनिट में भीषण आग लग गई और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर ज़िला प्रशासन, पुलिस और फ़ायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव के काम के लिए नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (NDRF) और स्टेट डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (SDRF) की टीमों को भी तैनात किया गया।
जानकारी होते ही फैक्ट्री में काम करने वालों के परिजन हादसे की वाली जगह पर जमा हो गए है। पुलिस ने मृतकों की पहचान के लिए DNA टेस्ट कराने का फ़ैसला किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जली हुई लाशों की पहचान के लिए परिवार वालों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नागपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। करीबी रिश्तेदारों को DNA टेस्टिंग के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) ले जाया जा रहा है। फिलहाल विस्फोट के बाद पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है और घटना की पूरी जांच जारी है।
इस घटना पर PM नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया और प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में धमाका बहुत दुखद है। मरने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है। PMNRF (प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड) से हर मरने वाले के परिवार को 2 लाख की मदद दी जाएगी। जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर पोस्ट किया, "नागपुर जिले के राउलगांव में एक एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में धमाका बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। मैं लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के लगातार संपर्क में हूं। डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर और पुलिस सुपरिटेंडेंट तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। NDRF और SDRF की टीमें भी मौके पर हैं। PESO (पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन) और DISH (डायरेक्टोरेट ऑफ इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ) की टीमें पहुंच गई हैं। राहत का काम तेज कर दिया गया है।"
उन्होंने आगे कहा, "अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। मैं मरने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। इस घटना में 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नागपुर शिफ्ट कर दिया गया है। मैं भगवान से उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। इस घटना की पूरी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।"
अन्य प्रमुख खबरें
Israel-Iran War: इंडिगो, एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों ने रद्द की फ्लाइट्स, जारी की ये गाइडलाइन
रानी लक्ष्मीबाई कृषि विवि दीक्षांत समारोह: युवाओं से देश के लिए बड़ा लक्ष्य तय करने का आह्वान
बरी होने के बाद केंद्र पर बरसे अरविंद केजरीवाल, प्रधानमंत्री को दी सीधी चुनौती
Vayu Shakti–26: पोखरण से गरजा भारतीय वायुसेना का दम, राष्ट्रपति को दिखाई ताकत
Kolkata Earthquake News: पश्चिम बंगाल में जोरदार भूकंप के झटके, कोलकाता से हावड़ा तक दहशत
ड्रोन हब बनेगा उत्तर प्रदेश, जर्मनी से साझेदारी में खुले नए द्वार