Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 : झारखंड नगर निकाय चुनावों के नतीजें सामने आ गए है। राज्य के 48 नगर निकायों के सियासी रण में कहीं 'कमल' खिला है, तो कहीं 'धनुष-बाण' और 'पंजे' ने पकड़ मजबूत की। झारखंड नगर निकाय चुनावों के घोषित नतीजों के मुताबिक भाजपा-समर्थित प्रत्याशियों ने 13 नगर निकायों में जीत दर्ज की है, झामुमो (JMM)-ने 11 निकायों में विजयी रहा। जबकि कांग्रेस-समर्थित प्रत्याशी सिर्फ तीन स्थानों पर ही जीते पाए। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने सर्वाधिक 18 निकायों पर विजय पताका फहराई। इसके अलावा, एक सीट CPI(ML) सपोर्टेड कैंडिडेट के खाते में गई।
अब तक के रुझानों और नतीजों से पता चलता है कि भाजपा सपोर्टेड कैंडिडेट का पलड़ा भारी है। रांची और हजारीबाग जैसी खास नगर पालिकाओं में भारतीय जनता पार्टी का परफॉर्मेंस तारीफ के काबिल रहा है। दूसरी तरफ, यह चुनाव रूलिंग पार्टी कांग्रेस के लिए मुश्किल साबित हुआ है, जबकि JMM चाईबासा जैसे अपने मजबूत गढ़ को बचाने में कामयाब रही। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया।
बता दें कि 9 नगर निगमों में से आठ में मेयर के रिजल्ट घोषित हो गए हैं। रांची म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो ने कांग्रेस सपोर्टेड रमा खलखो को हराया। मेदिनीनगर में BJP के अरुणा शंकर ने कांग्रेस की नम्रता त्रिपाठी को शिकस्त दी। हजारीबाग से निर्दलीय कैंडिडेट अरविंद राणा जीते, देवघर में JMM के रवि राउत ने जीत दर्ज की, गिरिडीह में JMM की प्रमिला मेहरा जीतीं। आदित्यपुर में BJP के संजय सरदार, मानगो में कांग्रेस की सुधा गुप्ता ने जीत दर्ज की। वहीं धनबाद में निर्दलीय कैंडिडेट संजीव सिंह JMM सपोर्टेड चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे चल रहे हैं। अभी यहां फाइनल रिजल्ट का इंतजार है।
अन्य प्रमुख खबरें
दिल्ली हवाई अड्डे पर लगा देश का पहला ‘स्काईकास्ट’ सिस्टम, मिलेगी रियल-टाइम मौसम की जानकारी
2026-05-29
2026-05-29
2026-05-29
जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से कनेक्शन के आरोप में युवती गिरफ्तार
2026-05-29
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान पर NGT ने जताई चिंता, केंद्र व राज्य सरकारों से मांगा जवाब
2026-05-29
Piyush Goyal:जल्द हो सकता है भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, कई वैश्विक कारोबारियों से मिले पीयूष गोयल
2026-05-29
2026-05-29
2026-05-29
2026-05-29
पीएम आवास योजना-ग्रामीण को बड़ी रफ्तार, 12 राज्यों को 10,021 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
WMO रिपोर्ट में चेतावनी: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की आशंका, वैश्विक तापमान में आएगी इतनी बढ़ोत्तरी
2026-05-28
2026-05-28
सुवेंदु अधिकारी ने पूरा किया अपना वादा, पहली बार रोड की जगह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में अदा हुई नमाज
2026-05-28