नई दिल्लीः केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से लोकसभा में सोमवार को 'संशोधित आयकर विधेयक, 2025' पारित कर दिया गया। इसे आयकर प्रणाली को लेकर देश में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इस विधेयक का उद्देश्य कर प्रणाली को सरल बनाना, पारदर्शिता बढ़ाना और अनावश्यक मुकदमों की संख्या को घटाना है। भाजपा नेता और सांसद बैजयंत पांडा ने इस विधेयक को "ऐतिहासिक और निर्णायक" करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब तक 1,500 से ज्यादा पुराने कानूनों को निरस्त या संशोधित किया जा चुका है। यह नया आयकर अधिनियम करदाताओं को न सिर्फ राहत देगा, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को और गति देगा।
बैजयंत पांडा ने कहा कि यह विधेयक विशेष रूप से मुकदमों और विवादों में कमी लाने में सहायक होगा, क्योंकि अब टैक्स की भाषा पहले से अधिक स्पष्ट और सहज होगी। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विधेयक पारित कराने के लिए बधाई दी। हालांकि, विपक्ष ने विधेयक के पारित होने के दौरान सदन में हंगामा किया, लेकिन उसके बावजूद इस विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस विधेयक में संसदीय चयन समिति की 285 से अधिक सिफारिशों को शामिल किया गया है, जिसकी अध्यक्षता स्वयं बैजयंत पांडा कर रहे थे। बता दें, यह अधिनियम 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। इस विधेयक के माध्यम से सरकार का प्रयास एक पारदर्शी, सरल और विवाद-मुक्त टैक्स सिस्टम स्थापित करने का है, जिससे करदाताओं को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि न्यायिक बोझ भी घटेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस