Merry Christmas 2025: मेरी क्रिसमस 2025: देशभर में क्रिसमस का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन ईसा मसीह (Jesus Christ) के जन्म की स्मृति में प्रति वर्ष 25 दिसंबर (25 December) को मनाया जाता है। शीतकालीन उत्तर भारत की कड़ाके की ठंड के बीच आज देशभर में क्रिसमस का त्यौहार (Christmas 2025 Celebration) पूरी भव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ मनाया जा रहा है।
इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को प्यार, करुणा और सद्भाव का संदेश देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि क्रिसमस के शुभ अवसर पर, वह सभी देशवासियों, खासकर अपने ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "क्रिसमस के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, खासकर अपने ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं। खुशी और आनंद का त्योहार, क्रिसमस, प्यार और करुणा का संदेश देता है। यह त्योहार हमें मानवता की भलाई के लिए भगवान यीशु मसीह द्वारा किए गए बलिदान की याद दिलाता है। यह त्योहार हमें समाज में शांति, सद्भाव, समानता और सेवा की भावना को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है। आइए हम सभी यीशु मसीह द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने और एक ऐसा समाज बनाने का संकल्प लें जहां करुणा और सद्भाव की भावना को बढ़ावा मिले।"
पीएम मोदी ने भी X पोस्ट के ज़रिए क्रिसमस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, "सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। भगवान यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें।"
क्रिसमस (Christmas) का अर्थ है “क्राइस्ट का मास” यानी ईसा मसीह की उपासना का दिन। माना जाता है कि इसी दिन बेथलहम (Bethlehem) में मरियम को ईसा मसीह का जन्म हुआ था। इस पर्व के माध्यम से लोग एक-दूसरे के प्रति प्रेम, करुणा और भाईचारे के भाव को साझा करते हैं। चर्चों में मध्यरात्रि की विशेष प्रार्थनाएं होती हैं और सामाजिक संगठनों द्वारा गरीबों एवं जरूरतमंदों की सहायता के कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...