UPMSP UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड (UP board 10th 12th Result) के नतीजे जारी कर दिए है। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अब अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upresults.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जा सकते हैं।
इसके अलावा डिजिटल सुविधा के तहत DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। अपना रिजल्ट देखने के लिए, छात्रों को अपने क्रेडेंशियल्स (जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि) का इस्तेमाल करना होगा। छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आप डायरेक्ट रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
नतीजों के मुताबिक, कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 90.42 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। कक्षा 10 के परिणामों में लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल 11,79,319 लड़कियां 93.76% पास प्रतिशत के साथ सफल रहीं, जबकि 11,72,862 लड़के 87.30% के साथ पास हुए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 6.46% अधिक रहा।

12वीं कक्षा में कुल 80.38 प्रतिशत छात्र पास हुए है। इस साल 12वीं की परीक्षा में लगभग 24.79 लाख छात्र शामिल हुए थे। 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है।

PMSP UP Board Result 2026: आधिकारिक वेबसाइटें:-
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
digilocker.gov.in
web.umang.gov.in
सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।
इसके बाद, होमपेज पर, छात्रों को 'UP Board 10th Result' या 'UP Board 12th Result' के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना चाहिए।
इसके बाद छात्रों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी।
अब, छात्रों को दिए गए खाली जगहों में ज़रूरी जानकारी भरनी होगी और 'Submit' पर क्लिक करना होगा।
ऐसा करने पर, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्र अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आखिर में, भविष्य में काम आने के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, छात्र UMANG App और DigiLocker पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अगर किसी वजह से वेबसाइट क्रैश हो जाती है या काम करना बंद कर देती है, तो भी छात्र DigiLocker पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-07
CBSE Second Exam results 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, जून के मध्य में रिजल्ट आने की उम्मीद
2026-06-06
2026-06-06
Neet paper leak: नीट पेपर लीक आरोपी मनीषा इस गंभीर बीमारी जूझ रही, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
2026-06-06
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी प्रक्रिया
2026-06-03
JEE Advanced 2026 Result: जेईई रिजल्ट में IIT दिल्ली जोन का रहा दबदबा, शुभम कुमार ने किया टॉप
2026-06-01
2026-05-29
DLSA Recruitment Alert: पैरा लीगल वालंटियर के 40 पदों पर भर्ती, 8 जून तक करें आवेदन
2026-05-28
NEET UG 2026: परीक्षा फीस रिफंड की अंतिम डेट बढ़ी, 22 जून तक मौका
2026-05-28
CBSE Paper Checking: पेपर चेकिंग विवाद, धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
2026-05-28
टाटा मेमोरियल सेंटर में 44 पदों पर भर्ती, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पोस्ट के लिए आवेदन शुरू
2026-05-27
2026-05-26
DHSE Kerala Board 12th Result 2026 : केरल प्लस टू (12वीं) का रिजल्ट घोषित, 77.97% छात्र पास
2026-05-26
AKTU Paper Leak: बीटेक कंप्यूटर साइंस की परीक्षा रद्द
2026-05-26
UPSC Prelims 2026 Cut-Off: पिछले साल के मुकाबले इस बार कितना जाएगा कट-ऑफ
2026-05-25