10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी प्रक्रिया
खबर सार :-
इच्छुक अभ्यर्थी एनएपीएस पोर्टल पर पंजीकरण कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश बीबीएमबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना में देखे जा सकते हैं।
खबर विस्तार : -
कुरुक्षेत्रः भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने वर्ष 2026-27 के लिए 220 केवी सब स्टेशन, बीबीएमबी कुरुक्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बोर्ड की ओर से कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होंगी भर्तियां
जारी अधिसूचना के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के तहत इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के एक पद और लाइनमैन ट्रेड के नौ पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 1 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। बीबीएमबी ने अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की सलाह दी है।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) द्वारा जारी राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार ने संबंधित आईटीआई कोर्स भी सफलतापूर्वक पूरा किया हो।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी। बीबीएमबी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन एनएपीएस पोर्टल पर उपलब्ध डाटा, दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत, आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर तैयार मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा।
आयु सीमा
आयु सीमा के संबंध में बोर्ड ने बताया है कि उम्मीदवारों की न्यूनतम एवं अधिकतम आयु शिक्षुता अधिनियम 1961 तथा समय-समय पर किए गए संशोधनों के अनुसार निर्धारित की जाएगी। हालांकि भर्ती अधिसूचना में आयु सीमा और मासिक स्टाइपेंड की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। यह भर्ती तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले आईटीआई पास युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर मानी जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08
-
विश्व साक्षरता दिवस: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
2026-09-08
-
आधार सेवा केंद्र में नौकरी करने का मौक, 12वीं पास के लिए भी मौका
2026-09-07
-
उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मानित, महापौर ने की सराहना
2026-09-05
-
CERC Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-05
-
Teachers Day पर अपने शिक्षक को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
2026-09-05
-
Teachers' Day: 48 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति, 81 को CM योगी
2026-09-05
-
SSC JE Recruitment: कई पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-03
-
IIT Tirupati Recruitment 2026: 13 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
2026-09-01
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27
-
RCFL Recruitment 2026: 40 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी
2026-08-26
-
EIL Recruitment 2026: एसोसिएट इंजीनियर के 12 पदों पर भर्ती
2026-08-25
-
बिलासपुरः तीन बच्चों को लील गई घोंघा नदी, बड़े अरमान से गए थे स्कूल
2026-08-23