UP Police Constable Exam 2026: यूपी कांस्टेबल परीक्षा में 32 हजार पदों के लिए 28 लाख अभ्यर्थी शामिल, प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश में 8 जून से कांस्टेबल परीक्षा का आयोजित किया गया है। जिसमें लगभग 28 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगें। इस बार प्रशासन ने सख्ती के साथ आपत्तिजनक तत्वों पर रोक लगाने के लिए कड़ी नजर बनाए हुए है।
खबर विस्तार : -
UP Police Constable Exam 2026: नीट पेपर लीक के बाद अब उत्तर प्रदेश कांस्टेबल परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्ती अपना रही है, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी न हो पाए। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश विभाग के कुल 32679 आवेदन मांगे गए हैं, जिसके लिए लगभग 28 लाख छात्रों ने फार्म भरा है। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की परीक्षा सुरक्षित तरीके से कराने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है।
UP Police Constable Exam 2026: 50 केंद्रों पर होगी परीक्षा
हाल ही में नीट पेपर के लीक होने के बाद छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रशासन ने दोबारा एग्जाम कराने का फैसला किया है।अब यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को लेकर प्रशासन हरकत में आ गई है। यह परीक्षा 8,9 और 10 जून को होगा। इस परीक्षा में करीब 28 लाख अभ्यर्थी भाग लेने वाले हैं, जिसके लिए राज्य में 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन 50 केंद्रों पर 1 लाख 32 हजार 192 परीक्षार्थी शामिल होंगें। इसके साथ ही इस परीक्षा का आयोजन कुल 6 पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 3 बजे से होगी।
UP Police Constable Exam 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रशासन हर तरफ से यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। परीक्षा केंद्र के पास भीड़, पार्किंग, बिजली, पानी, आपातकालीन सेवाओं के साथ अभ्यर्थीयों के आवागमन के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके साथ ही परीक्षा को निष्पक्षा और सुरक्षा के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी. बॉडी-वार्न कैमरे और अन्य कई तरह के तकनीक उपकरण का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रहे किसी भी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दिया जाए।
UP Police Constable Exam 2026: भ्रामक खबरें फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
परीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें। भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड ने सख्त चेतावनी के साथ कहा है कि, परीक्षा के दौरान कोई साल्वर पकड़ा गया तो उसकी चल और अचल संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। इससे जुड़े मामलों में कार्रवाई के लिए इन्वेस्टिगेटर अपनी रिपोर्ट संबंधित जिले के जिलाधिकारी को भेज देंगें। अभ्यर्थियों को सख्त हिदायत दी गई है कि प्रश्न पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर करना, एनालिसिस करना और डिस्कशन करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। लिखित परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने क लिए बोर्ड ने यह कड़ा रुख अपनाया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
UP Police Constable Result 2026: लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द होगा खत्म, ऐसे करें रिजल्ट चेक
2026-07-11
-
इंदिरा गांधी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के 13 पदों पर भर्ती, 13 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू
2026-07-10
-
BEML Recruitment: मैनेजर समेत 23 पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन
2026-07-09
-
पीडीआईएल में 153 डिप्लोमा और ग्रेजुएट इंजीनियर पदों पर भर्ती शुरू
2026-07-09
-
UP TET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी, अभ्यर्थी 14 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
2026-07-09
-
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
2026-07-07
-
NCERT ई-पाठशाला: मुफ्त ऑनलाइन सामग्री बनी छात्रों के लिए बड़ा सहारा, साथ में दी गई ये चेतावनी
2026-07-06
-
NEET UG 2026: रिफंड प्रक्रिया शुरू, 7 जुलाई तक बैंक डिटेल्स अपडेट करें अभ्यर्थी
2026-07-06
-
MBA में कौन-सा स्पेशलाइजेशन दिलाएगी हाई सैलरी?, जानिए टॉप करियर ऑप्शन
2026-07-06
-
2026-07-05
-
UPTET 2026 परीक्षा संपन्न, AI कैमरों से पकड़े गए 25 फर्जी अभ्यर्थी, लाखों उम्मीदवार हुए शामिल
2026-07-04
-
ESIC मेडिकल कॉलेज में 34 टीचिंग फैकल्टी पदों पर भर्ती, 10 जुलाई को होगा वॉक-इन इंटरव्यू
2026-07-03
-
2026-07-02
-
2026-07-02
-
कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी टीईटी परीक्षा शुरू, कुल 5 शिफ्टों में आयोजित होगी परीक्षा
2026-07-02