एकेटीयू के दो वैज्ञानिकों ने वैश्विक स्तर पर लहराया परचम, ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स की टॉप लिस्ट में बनाई जगह
खबर सार :-
एकेटीयू के दो शिक्षकों ने वैज्ञानिक के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर परचम लहराया है। अपने शोध और मेहनत से ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स की टॉप लिस्ट मे अपनी जगह बनाई है।
खबर विस्तार : -
AKTU News: लखनऊ में 7 जून को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में शिक्षकों ने शोध और नवाचार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिसमें विश्व की प्रतिष्ठित ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स 2025 की टॉप-5 प्रतिशत वाले वैज्ञानिकों की सूची में अपनी जगह बनाई है। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के प्रोफेसर अरुण तिवारी और सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुज कुमार शर्मा की उपलब्धि से विश्वविद्यालय का गौरव राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आसमान छू रही है।
ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स 2025 की टॉप लिस्ट में शामिल
विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईआईटी) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग संस्थान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अरुण तिवारी और सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के मेकाट्रॉनिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने यह प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले दोनों शिक्षकों ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और एल्सेवियर द्वारा जारी विश्व के शीर्ष शोधकर्ताओं की सूची में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। जिस कारण इनकी उपलब्धि और भी विशेष मानी जा रही है। इससे युवा शोधकर्ताओं को गुणवत्ता और नवाचार के लिए प्रेरणा मिलेगा।
महामारी के दौरान उन्हें कोरोना योद्धा से सम्मानित
डॉ. अनुज कुमार शर्मा वर्तमान में एकेटीयू के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज में एसोसिएट प्रोफेसर के रुप में पदभार संभाल रहे हैं। वह कलाम सेंटर फॉर इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन ऑफ स्टार्टअप एकेटीयू फाउंडेशन के निदेशक होने के साथ-साथ विश्वविद्यालय में एकेडेमिक, नवाचार अनुसंधान एंव औद्योगिक परामर्श से जुड़े कई महत्वपूर्ण पद भी संभाल रहे हैं। कोविड महामारी के दौरान डॉ. शर्मा और उनके सहयोगी टीम ने कई उपयोगी तकनीकी उत्पाद में विकास किए हैं। महामारी के दौरान उन्हें कोरोना योद्धा से सम्मानित किया गया था।
प्रोफेसर जेपी पांडे ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे ने दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह शोध और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र की बड़ी उपलब्धि है। ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स 2025, एससीआई रैंक ग्लोबल द्वारा प्रकाशित एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक रैंकिंग प्लेटफार्म है, जो ओपन एलेक्स डेटाबेस के आधार पर देश-विदेश में शोधकर्ताओं के प्रकाशन और उनके परिणामों का आकलन करता है। उनका मानना है कि दोनों शिक्षक की उपलब्धि न केवल एकेटीयू बल्कि यूपी के उच्च शिक्षा के साथ-साथ शोध जगत के लिए भी अभिमान का बात है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
NCRTC Recruitment 2026: युवाओं के लिए नौकरी का मौका, लाखों में सैलरी
2026-09-11
-
बच्चियों के आत्म सम्मान पर सरकारी फोकस, प्रभावी संवाद करेंगे मास्टर ट्रेनर
2026-09-09
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08
-
विश्व साक्षरता दिवस: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
2026-09-08
-
आधार सेवा केंद्र में नौकरी करने का मौक, 12वीं पास के लिए भी मौका
2026-09-07
-
उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मानित, महापौर ने की सराहना
2026-09-05
-
CERC Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-05
-
Teachers Day पर अपने शिक्षक को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
2026-09-05
-
Teachers' Day: 48 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति, 81 को CM योगी
2026-09-05
-
SSC JE Recruitment: कई पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-03
-
IIT Tirupati Recruitment 2026: 13 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
2026-09-01
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27
-
RCFL Recruitment 2026: 40 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी
2026-08-26