Neet paper leak: नीट पेपर लीक आरोपी मनीषा इस गंभीर बीमारी जूझ रही, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
खबर सार :-
NEET पेपर लीक मामले में सजा काट रही आरोपी मनीषा वाघमारे ने कोर्ट में अपनी जमानत याचिका दायर की है। हालांकि कोर्ट ने उसके याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
खबर विस्तार : -
Neet paper leak: नीट यूजी की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, जिसके कुछ समय बाद पेपर लीक होने का मामला सामने आया। छात्रों में इसका आक्रोश देखा गया और कई जगहों पर उनके द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। 12 मई को आधिकारिक रुप से पेपर को रद्द कर दिया गया। जांच में पाया गया कि इसके तार महाराष्ट्र से लेकर राजस्थान तक जुड़े हैं। सीबीआई की टीम ने मामले की गहनता से जांच की, जिसके बाद केमिस्ट्री प्रोफेसर समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एक-एक करके सारी कड़ी खुलती गई और सीबीआई की हाथ ब्यूटीशियन संचालिका मनीषा वाघमारे तक जा पहुंची। वह छात्रों को प्रोफेसर से जोड़ने वाली अहम जरिया थी।
स्पेशल कोचिंग और मॉक सेशन का संचालन करती थी मनीषा
सीबीआई की टीम द्वारा खुलासा हुआ कि मनीषा परीक्षा से पहले रैकेट के माध्यम से कुछ चुने हुए छात्रों को प्रश्न पत्र के सवाल पढ़वाती थी। उसने परीक्षा से पहले जूलॉजी, बॉटनी और केमिस्ट्री प्रोफेसरों के साथ मिलकर छात्रों के लिए स्पेशल कोचिंग और मॉक सेशन चलाती थी। टीम द्वारा 14 मई को मनीषा को गिरफ्तार किया गया। अब उसने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है, जिस पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने उसके फैसले को सुरक्षित रखा है। कोर्ट 9 जून को इस पर फैसला सुनाएगा। मनीषा ने बताया कि वह सर्टिफाइड काउंसलर है, जिसकी फीस उसे आती रहती है।
वर्टिगो बीमारी से जुझ रही मनीषा वाघमारे
सीबीआई जिस कैश की बात कर रही है वो मनीषा को गिफ्ट में मिला था, इसके अलावा उसके पास अन्य कोई भी सबूत नहीं है। बता दें कि उसे 3.50 लाख रुपये मिले है, उसके मुताबिक यह एनसेस्ट्रल प्रॉपर्टी के गिफ्ट डीड से आए हैं। उसके खाते में कोई इंक्रीमिनेटिंग नहीं है, जिसके आधार पर उसे जेल में रखा गया है। टीम ने उसके घर पर लगातार दो बार सर्च किया था, लेकिन उन्हें कोई कैश नहीं मिला है। मनीषा के वकील के मुताबिक वाघमारे वर्टिगो बीमारी से जुझ रही है। उसकी उम्र 47 साल है। उसने कोर्ट से शारीरिक बीमारियों का हवाला देते हुए जमानत की मांग की है। उसने कहा है कि जब भी जरुरत होगी वो कोर्ट में पूछताछ के लिए उपस्थित हो जाएगी।
सीबीआई ने जताया विरोध
इस पर सीबीआई ने विरोध जताते हुए कहा कि, ये खुद को सर्टिफाइड एजुकेटर कह रही है, लेकिन वो एक ब्यूटीशियन है। मनीषा को केमेस्ट्री बायोलॉजी और फिजिक्स के सवाल दिए गए, जिसे उसने लोखंडे को सौंपें और बाद में वो शुभम को मिले। ये पैसे के बदले कई सवाल लीक करती है। टीम के पास इसके सबूत भी है, जिसमें उसने बच्चों से पैसे लिए हैं। कोर्ट का कहना है कि वो सीबीआई द्वारा जुटाए गए छात्रों के बयान को विस्तार से जांच करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बच्चियों के आत्म सम्मान पर सरकारी फोकस, प्रभावी संवाद करेंगे मास्टर ट्रेनर
2026-09-09
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08
-
विश्व साक्षरता दिवस: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
2026-09-08
-
आधार सेवा केंद्र में नौकरी करने का मौक, 12वीं पास के लिए भी मौका
2026-09-07
-
उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मानित, महापौर ने की सराहना
2026-09-05
-
CERC Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-05
-
Teachers Day पर अपने शिक्षक को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
2026-09-05
-
Teachers' Day: 48 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति, 81 को CM योगी
2026-09-05
-
SSC JE Recruitment: कई पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-03
-
IIT Tirupati Recruitment 2026: 13 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
2026-09-01
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27
-
RCFL Recruitment 2026: 40 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी
2026-08-26
-
EIL Recruitment 2026: एसोसिएट इंजीनियर के 12 पदों पर भर्ती
2026-08-25