DLSA Recruitment Alert: पैरा लीगल वालंटियर के 40 पदों पर भर्ती, 8 जून तक करें आवेदन
खबर सार :-
डीएलएसए भोजपुर द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), भोजपुर ने संविदा के आधार पर पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) के 40 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
कितने पदों पर होनी है भर्ती
भर्ती प्रक्रिया के तहत पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) के कुल 40 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह नियुक्तियां संविदा के आधार पर की जाएंगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्गों तक कानूनी सहायता पहुंचाना है, जिसके लिए पीएलवी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी पढ़ने एवं लिखने का ज्ञान होना चाहिए।
नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान है, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। इसलिए आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवार अपने कंप्यूटर संबंधी कौशल और अनुभव का उल्लेख अवश्य करें।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के जरिए किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से नियुक्त किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिदिन 750 रुपये के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। यह राशि कार्य दिवसों के अनुसार प्रदान की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले डीएलएसए भोजपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करनी होगी। नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालने के बाद उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
इसके बाद अभ्यर्थियों को अपने जरूरी दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने होंगे। सभी दस्तावेजों और आवेदन पत्र को एक लिफाफे में बंद करके निर्धारित पते पर भेजना होगा।
आवेदन भेजने का पता इस प्रकार है—
‘सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय परिसर, भोजपुर, आरा, पिन कोड – 802301’
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका आवेदन निर्धारित अंतिम तिथि 8 जून 2026 तक संबंधित कार्यालय में पहुंच जाए। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
ऐसे में जो उम्मीदवार सामाजिक सेवा और कानूनी सहायता के क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24