SSC GD Exam Cancelled: परीक्षा रद्द होने के कारण अभ्यर्थियों में आक्रोश, दोबारा इस डेट पर होगा एग्जाम
खबर सार :-
SSC GD Exam Cancelled: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर अव्यवस्था के कारण हंगामा हुआ है। आयोग ने कुछ शिफ्टों की परीक्षा रद्द कर दी।
खबर विस्तार : -
SSC GD Exam Cancelled: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा देने वाले हजारों युवाओं को काफी जोरदार झटका लगा है। कई अभ्यर्थी सुबह से ही सेंटर पर परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वहां का नजारा देख स्तब्ध रह गए। सीट से ज्यादा उम्मीदवार मौजूद होने के कारण भारी अव्यवस्था देखने को मिली। हंगामा इतना बढ़ गया कि आयोग को कुछ केंद्रों पर परीक्षा रद्द करना पड़ा। जिस कारण छात्रों में भारी आक्रोश भी देखा गया।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा रद्द
26 मई 2026 को आयोग द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी दी गई कि जिन केंद्रों पर स्थित नियंत्रित नहीं हो पा रही है, वहां परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से कराना संभव नहीं था। ऐसे में जिस शिफ्ट की परीक्षा रद्द हुई है, उसे दोबारा आयोजित किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार कई शहरों में परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से अधिक अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। सीट से दोगुनी संख्या में पहुंचने के कारण अभ्यर्थियों को बैठने की दिक्कत हुई और साथ ही पूरी परीक्षा प्रभावित हुआ। उत्तर प्रदेश के कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर जैसे कई शहरों में इस तरह की स्थिति देखने को मिली। शिकायत यह भी है कि कई जगह उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नही दी गई।
गुस्साए अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा में हुई इस स्थिति के कारण गुस्साए अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि कुछ जगहों पर सड़क जाम और हंगामा भी किया गया। इसी तरह बिहार में भी परीक्षा रद्द होने के कारण छात्रों में आक्रोश देखने को मिला। छात्रों का कहना था कि कई महीनों की मेहनत प्रशासन की लापरवाही के कारण बर्बाद हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा रद्द हुई है, उन्हें 27 मई को दोबारा पेपर देने का मौका मिलेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
दोबारा परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा
एसएससी के मुताबिक परीक्षा की निष्पक्षता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जब किसी सेंटर पर क्षमता से अधिक अभ्यर्थी पहुंच जाएं तो व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना बढ़ जाती है और ऐसे में परीक्षा को सही तरीके से आयोजित कराना मुश्किल हो जाता है। आयोग को लगातार इस तरह की सूचना मिल रही थी, जिस कारण उन्हें परीक्षा रद्द करनी पड़ी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा। किसी भी तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर देखते रहें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08
-
विश्व साक्षरता दिवस: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
2026-09-08
-
आधार सेवा केंद्र में नौकरी करने का मौक, 12वीं पास के लिए भी मौका
2026-09-07
-
उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मानित, महापौर ने की सराहना
2026-09-05
-
CERC Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-05
-
Teachers Day पर अपने शिक्षक को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
2026-09-05
-
Teachers' Day: 48 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति, 81 को CM योगी
2026-09-05
-
SSC JE Recruitment: कई पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-03
-
IIT Tirupati Recruitment 2026: 13 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
2026-09-01
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27
-
RCFL Recruitment 2026: 40 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी
2026-08-26
-
EIL Recruitment 2026: एसोसिएट इंजीनियर के 12 पदों पर भर्ती
2026-08-25
-
बिलासपुरः तीन बच्चों को लील गई घोंघा नदी, बड़े अरमान से गए थे स्कूल
2026-08-23