AKTU Paper Leak: बीटेक कंप्यूटर साइंस की परीक्षा रद्द
खबर सार :-
AKTU Paper Leak: लखनऊ के डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा लीक होने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है की इस विश्वविद्यालय में पहली बार पेपर लीक होने का मामला सामने आया है।
खबर विस्तार : -
AKTU Paper Leak: लखनऊ के डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में पेपर लीक की घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना यहां पहली बार हुई है, जिसे लेकर छात्रों में काफी आक्रोश है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीटेक कंप्यूटर साइंस की छठवीं सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त कर दी है और दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया गया है।
21 मई को कंप्यूटर साइंस की परीक्षा रद्द
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 21 मई को बीटेक कंप्यूटर साइंस के छठें सेमेस्टर के छात्रों की नेटवर्क विषय की परीक्षा होनी थी। नोएडा के एक एग्जाम सेंटर पर चेकिंग के दौरान कुछ छात्रों के पास नकल की पर्चियां मिली। जांच में पता चला कि 21 मई को होने वाली परीक्षा में जो प्रश्न पत्र आने वाले थे, उन्हीं सवालों के जवाब पर्चियों में लिखी गई थी। इस मामले ने ज्यादा तुल तब पकड़ा जब एक छात्र के मोबाइल फोन से कंप्यूटर साइंस का पूरा प्रश्नपत्र मिला। परीक्षा हाल में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना मना है। छात्र के पास प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही पहुंच चुका था।
परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र बाटें गए
लखनऊ के डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की प्रारंभिक जांच के मुताबिक परीक्षा से करीब आधे घंटे पहले ऑनलाइन द्वारा प्रश्नपत्र भेजा जाता है। इस घटना के बाद आशंका जताई जा रही है कि कॉलेज के लॉग इन आईडी का दुरुपयोग कर किसी ने प्रश्नपत्र डाउनलोड किया और फिर छात्रों तक पहुंचाया है। जिन छात्रों को पहले ही प्रश्नपत्र मिल गए थे, उन्होंने पेपर के आधार पर पर्चियां बनाई और परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए।
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
पेपर लीक होने की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीटेक कंप्यूटर साइंस के छठें सेमेस्टर की परीक्षा को रद्द कर दिया। इसके साथ ही प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सुरक्षित रुप से दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नागरिया के मुताबिक इस मामले में दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल नोएडा पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिलासपुरः तीन बच्चों को लील गई घोंघा नदी, बड़े अरमान से गए थे स्कूल
2026-08-23
-
90 फ़ीसदी दिव्यांग, बसंत को मिल चुका राज्यपाल एवं राष्ट्रपति से पुरस्कार
2026-08-22
-
NHAI Recruitment: कई पदों पर निकली भर्तियां, जल्दी करें आवेदन
2026-08-21
-
JKPSC Recruitment: असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पदों पर निकली भर्ती
2026-08-20
-
सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, जेपीएससी नियुक्तियां रद करने के सरकार के आदेश पर रोक
2026-08-20
-
KVS NVS Tier 2 Result 2026: PGT-TGT समेत इन पदों के नतीजे जारी
2026-08-18
-
अनूपपुर का यह स्कूल, सरकारी दावों की खोल रहा पोल, बरसात के आरंभ से ही भर जाता है पानी
2026-08-18
-
AIIMS Jammu में 40 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-08-18
-
45 से 65 वर्ष में फिर चमकेगा करियर, पश्चिम गोदावरी जिला न्यायालय में कोर्ट में नौकरी
2026-08-17
-
ONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती
2026-08-17
-
UGC NET प्रोविजनल आंसर की जारी, जानें आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख
2026-08-16
-
IREL Recruitment 2026: 73 पदों पर भर्ती, 17 अगस्त तक आवेदन
2026-08-14
-
भारतीय सेना में 70 पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-08-13
-
SBI Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 9,124 पदों पर निकली भर्ती
2026-08-12
-
स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई
2026-08-11