CBSE Second Exam results 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, जून के मध्य में रिजल्ट आने की उम्मीद
खबर सार :-
सीबीएसई कक्षा 10वीं की सेकेंड एग्जाम के रिजल्ट का छात्र काफी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस साल बोर्ड ने दो बार परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें कम अंक पाने वाले छात्रों को दोबारा एग्जाम देने का मौका दिया गया था।
खबर विस्तार : -
CBSE Second Exam results 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड का एग्जाम देने वाले छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक डेट जारी नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि जून के मध्य में परिणाम आ सकते हैं। इस साल बोर्ड द्वारा सीबीएसई पेपर का दो बार आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य परीक्षा और दूसरी अंक सुधार परीक्षा शामिल है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से जाकर चेक कर सकते हैं।
CBSE Second Exam results 2026: मुख्य परीक्षा में लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
सीबीएसई ने दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई 2026 के बीच आयोजित किया था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार छात्रों को अधिकतम अपने किसी तीन विषयों में अंक सुधारने का मौका दिया गया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 2025 के उन बच्चों को भी अवसर दिया गया है, जो अपना नंबर बढ़ाने के लिए सेकेंड परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। उन्हें भी 2026 में आयोजित दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिली थी। बोर्ड द्वारा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 16 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था। इस परीक्षा का कुल पासिंग 93.70 प्रतिशत रहा। आंकड़ों के अनुसार इस साल लड़कियों ने लड़कों से काफी बेहतर स्कोर किया।
CBSE Second Exam results 2026: दूसरी परीक्षा के लिए 6.68 लाख से अधिक छात्रों का पंजीकरण
बोर्ड परीक्षा में छात्र अपने अंक को लेकर काफी परेशान रहते हैं। आपको बता दें कि सेंकेंड एग्जाम का अंक अगर मुख्य परीक्षा के अंक से कम रहा तो आपके फाइनल मार्कशीट पर दोनों में से सबसे ज्यादा वाला अंक ही मान्य होगा। सेकेंड एग्जाम में लगभग 2.79 लाख छात्रों ने दो विषय का चुनाव किया था और 1.97 लाख छात्रों ने तीन विषय जबकि 1.92 लाख छात्रों ने केवल एक ही विषय की परीक्षा दी थी। बोर्ड द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दूसरी परीक्षा के लिए 6.68 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसके साथ ही 5.25 लाख छात्र इम्प्रूवमेंट के लिए और 85,285 छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए थे।
CBSE Second Exam results 2026: ऑफिशियल वेबसाइट से देख सकते हैं रिजल्ट
अपना रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र, सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर और जन्मतिथि डालकर स्कोर कार्ड देख सकते हैं। आपको बता दें कि मुख्य बोर्ड परीक्षा का मार्कशीट डीजीलॉकर ऐप पर उपलब्ध है। छात्र 11वीं में प्रवेश पाने के लिए इस ऐप के माध्यम से स्कोरकार्ड का उपयोग कर सकते हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पासिंग सर्टिफिकेट और मेरिट सर्टिफिकेट सेकेंड बोर्ड एग्जाम के परिणाम घोषित होने के बाद ही जारी किए जाएंगें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08
-
विश्व साक्षरता दिवस: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
2026-09-08
-
आधार सेवा केंद्र में नौकरी करने का मौक, 12वीं पास के लिए भी मौका
2026-09-07
-
उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मानित, महापौर ने की सराहना
2026-09-05
-
CERC Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-05
-
Teachers Day पर अपने शिक्षक को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
2026-09-05
-
Teachers' Day: 48 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति, 81 को CM योगी
2026-09-05
-
SSC JE Recruitment: कई पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-03
-
IIT Tirupati Recruitment 2026: 13 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
2026-09-01
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27
-
RCFL Recruitment 2026: 40 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी
2026-08-26
-
EIL Recruitment 2026: एसोसिएट इंजीनियर के 12 पदों पर भर्ती
2026-08-25
-
बिलासपुरः तीन बच्चों को लील गई घोंघा नदी, बड़े अरमान से गए थे स्कूल
2026-08-23