NEET UG 2026: परीक्षा फीस रिफंड की अंतिम डेट बढ़ी, 22 जून तक मौका
खबर सार :-
NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 का पेपर रद्द होने के बाद एनटीए ने परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक खातों में अपने डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। नीट एग्जाम के लिए लाखों छात्रों ने फार्म भरा था, जिस कारण तय सीमा के अंदर कई छात्रों द्वारा अभी तक अपनी डिटेल्स जमा नहीं कर पाए हैं।
खबर विस्तार : -
NEET UG 2026: एनटीए ने नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद फीस रिफंड के लिए बैंक खातों में अपनी जानकारी जमा करने की तय सीमा बढ़ा दी है। आयोग ने अंतिम तारीख 27 मई से बढ़ाकर 22 जून तक कर दी है। इस साल लगभग 23 लाख बच्चों से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमें से फीस रिफंड के लिए अब तक 13 लाख बच्चों ने आवेदन किया है। इतनी बड़ी संख्या होने के कारण कई छात्र अभी तक अपनी बैंक डिटेल्स जमा नहीं कर पाए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एनटीए ने तारीख बढ़ा दी है और छात्रों से जल्द से जल्द सावधानी के साथ डॉक्यूमेंट्स जमा करने की अपील की है।
नीट परीक्षा शुल्क को रिफंड की डेट बढ़ी
देश भर में 3 मई को नीट एग्जाम का आयोजन किया गया था, लेकिन भारी गड़बड़ी के कारण पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद पूरे देश में छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। पेपर लीक होने में कई लोग लिप्त पाए गए जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई चल रही है। हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों को इस बीच राहत की खबर दी है। आयोग ने नीट परीक्षा शुल्क को रिफंड करने के तय सीमा को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। जो छात्र अभी तक किसी कारण से अपना बैंक डिटेल्स सबमिट नहीं कर पाएं हैं, वो 22 जून रात 11 बजकर 50 मिनट तक डॉक्यूमेंट्स जमा कर सकते हैं। आयोग ने इस बात का ध्यान रखा है कि एक भी बच्चा अपनी फीस वापस पाने से वंचित न रह जाए।
एनटीए ने अपने सोशल मीडिया एक्स से दी जानकारी
एनटीए ने अपने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही एक सार्वजनिक नोटिस के द्वारा सख्त चेतावनी देते हुए कहा, ''एक बार बैंक खाते की जानकारी सबमिट होने के बाद उसे पूरी तरह से अंतिम प्रक्रिया मान लिया जाएगा। इसमें सुधार या किसी भी तरह के बदलाव की कोई दूसरी प्रक्रिया उपलब्ध नहीं होगी। इसलिए छात्र फॉर्म सबमिट करने से पहले अपने अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड को बहुत ध्यान से जांच लें।'' इसके साथ ही एनटीए ने छात्रों को सुझाव दिया कि सटीकता कंफर्म करने से पहले छात्र पोर्टल पर अपने कैंसिल्ड चेक का कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं।
छात्र अंतिम तारीख का इंतजार न करें- एनटीए
नीट परीक्षा लीक होने से देशभर में हुए विवादों के बाद फीस रिफंड किया जा रहा है। एनटीए ने साफ कहा है कि छात्र अंतिम तारीख का इंतजार न करें, बल्कि समय से पहले ही पूरी जानकारी सबमिट कर लें। फॉर्म भरने वालों की संख्या लाखों में है और ऐसे में डेडलाइन के समय भारी ट्रैफिक होने के कारण सर्वर डाउन हो सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24