UPSC Recruitment 2026: 194 पदों पर निकली वैकेंसी, डीजीसीए, रक्षा, मौसम समेत कई विभागों में बेहतरीन मौका
खबर सार :-
यूपीएसई ने 194 पदों के लिए ग्रुप ए और बी के लिए वैकेंसी निकाली है, जिसमें डीजीसीए, डाक विभाग, रक्षा मंत्रालय और भारतीय मौसम समेत कई विभागों में भर्ती निकाली है।
खबर विस्तार : -
UPSC Recruitment 2026: अगर आप यूपीएसई के अन्य विभागों में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो संघ की तरफ से आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग ने अलग-अलक केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें ग्रुप ए और ग्रुप बी के कुल 194 पद शामिल हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से डीजीसीए, पीईएसओ, भारतीय मौसम विभाग, रक्षा मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और डाक विभाग जैसे बड़े संस्थानों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
शिक्षा और रिसर्च वाले अभ्यर्थियों के लिए भी बेहतर अवसर
यूपीएसई द्वारा निकाली गई ग्रुप ए और बी की भर्ती उन युवाओं के लिए खास है, जिन्होंने इंजीनियरिंग, विज्ञान, टेक्निकल या भाषा से जुड़ी पढ़ाई की है। इसमें आपको एयर वर्दीनेस ऑफिसर, वैज्ञानिक अधिकारी, डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव, असिस्टेंस एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइन्स सेफ्टी, एसोसिएट प्रोफेसर और लेक्चरर के पदों पर काम करने का शानदार मौका मिलेगा। इसमें तकनीकी के साथ-साथ शिक्षा और रिसर्च वाले अभ्यर्थियों के लिए भी बेहतर अवसर है। इस भर्ती में आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। इसमें अधिकतम 30 से 48 साल तक के उम्मीदवार मान्य हैं। साथ ही आरक्षित वर्ग के लोगों को छूट भी दी गई है।
शैक्षिक योग्यता
बात करें इसमें शैक्षिक योग्यता कि तो एयर वर्दीनेस ऑफिसर पद के लिए फिजिक्स, मैथ्स या विमान रखरखाव से ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग डिग्री के साथ एएमई लाइसेंस जरुरी है। डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव पद के लिए केमिकल इंजीनियरिंग या केमिस्ट्री में एमएससी, मैनेजर पद के लिए मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बीटेक, जूनियर टेक्निकल ऑफिसर पद के लिए ऑयल टेक्नोलॉजी में बीई, बीटेक या शुगर टेक्नोलॉजी में पीजी डिप्लोमा, जूनियर टेक्निकल ऑफिसर के लिए केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर और वैज्ञानिक अधिकारी पद के लिए फिजिक्स में पीजी या मैकेनिकल और मैटलर्जी डिग्री मांगी गई है।
PSC ORA के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन
इसके साथ ही डिप्टी सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिकल इंजीनियर के लिए सिविल इंजीनियर में बैचलर डिग्री, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए बीई, बीटेक, एमटेक और पीएचडी, लेक्चरर में संबंधित भाषा में ग्रेजुएशन, साइंटिस्ट बी, जॉइंट असिस्टेंट डायरेक्ट, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और डिप्टी डायरेक्टर के पदों के लिए संबंधित विषय में यूजी और पीजी मांगा गया है। इसके लिए आपको यूपीएसई के आधिकारिक वेबसाइट UPSC ORA के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा,
इंटरव्यू, मेडिकल के बाद फाइनल मेरिट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के द्वारा किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24