CBSE Paper Checking: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, ''वो चुनावी हार की कुंठा के कारण देश की वैज्ञानिक प्रगति का विरोध कर रहे हैं।'' इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस प्रणाली में हुई किसी भी तरह की असुविधा के लिए वो खुद जिम्मेदारी लेते हैं। बता दें कि सीबीएसई के द्वारा लागू किए गए डिजिटल असेसमेंट सिस्टम के जरिए छात्रों का परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों ने शिकायत की थी कि,उनकी कॉपियों की जांच गलत तरीके से हुई है।
ऑन-स्क्रीन मार्किंग में हुई गड़बड़ी को लेकर छात्रों में काफी आक्रोश देखा गया। देशभर में इसे लेकर काफी बवाल मच गया था। अब यह मुद्दा सियासी गलियारों में एक हाई-प्रोफाइल केस बन चुका है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने परीक्षा में हुई धांधली को लेकर शिक्षा मंत्री को घेरा था, जिसपर धर्मेंद्र प्रधान ने भी तीखा प्रहार किया है। उन्होंने CBSE अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के बाद मीडिया से हुई बातचीत के दौरान राहुल गांधी को देश का प्रगति विरोधी करार दे दिया। उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से नकारते हुए काफी कड़क अंदाज में कहा कि चुनावी हार के कारण वो काफी हताश नजर आ रहे हैं। डिजिटल इंडिया का विरोध कर तकनीकी प्रगति के खिलाफ नजर आ रहे हैं।
शिक्षा मंत्री विपक्ष द्वारा टेंडर और प्रोक्योरमेंट पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा, सीबीएसई द्वारा कल ही इस मामले पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया गया है। यह भारत सरकार की खरीद नीति के मापदंडों के अनुकूल है। उन्होंने सख्त चेतावनी के साथ कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल का समय राजनीति करने का नहीं बल्कि परीक्षा की नीति को मजबूत करने का समय है। उन्होंने साफ कहा कि किसी के भी बयान या व्यवहार से बच्चों का मानसिक तनाव नहीं बढ़ना चाहिए।
इसके साथ ही प्रशासनिक तथ्य का विवरण देते हुए बताया कि, परीक्षा में 17 लाख छात्रों की 98 लाख आंसर पुस्तिका को सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने आगे कहा, हर कॉपी में करीब 40 पेज होते हैं, सीबीएसई ने पहली बार OSM प्रणाली के द्वारा 40 करोड़ स्कैंड कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। यह काफी विकसित तकनीक है।
अन्य प्रमुख खबरें
NALCO Recruitment 2026: 268 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर
2026-06-09
SECL Recruitment 2026: टेलीकॉम/रेडियो मैकेनिक के 65 पदों पर भर्ती, 11 जून से आवेदन शुरू
2026-06-08
2026-06-08
2026-06-07
CBSE Second Exam results 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, जून के मध्य में रिजल्ट आने की उम्मीद
2026-06-06
2026-06-06
Neet paper leak: नीट पेपर लीक आरोपी मनीषा इस गंभीर बीमारी जूझ रही, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
2026-06-06
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी प्रक्रिया
2026-06-03
JEE Advanced 2026 Result: जेईई रिजल्ट में IIT दिल्ली जोन का रहा दबदबा, शुभम कुमार ने किया टॉप
2026-06-01
2026-05-29
DLSA Recruitment Alert: पैरा लीगल वालंटियर के 40 पदों पर भर्ती, 8 जून तक करें आवेदन
2026-05-28
NEET UG 2026: परीक्षा फीस रिफंड की अंतिम डेट बढ़ी, 22 जून तक मौका
2026-05-28
टाटा मेमोरियल सेंटर में 44 पदों पर भर्ती, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पोस्ट के लिए आवेदन शुरू
2026-05-27
2026-05-26
DHSE Kerala Board 12th Result 2026 : केरल प्लस टू (12वीं) का रिजल्ट घोषित, 77.97% छात्र पास
2026-05-26