UPSC Prelims 2026 Cut-Off: पिछले साल के मुकाबले इस बार कितना जाएगा कट-ऑफ
खबर सार :-
UPSC Prelims 2026 Cut-Off: यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 का पेपर 24 मई को समाप्त हुआ है। इस परीक्षा में करीब 6 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षार्थीयों का कहना है कि इस बार का पेपर काफी कठिन था। चलिए जानते हैं इस बार कट-ऑफ कितना हाई जाने की उम्मीद है?
खबर विस्तार : -
UPSC Prelims 2026 Cut-Off: देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक यूपीएससी 2026 का प्रीलिम्स कल समाप्त हुआ। देशभर में सैकड़ों केंद्र पर परीक्षा कराई गई, जिसमें लगभग 6 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा केंद्र से बाहर आने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि इस साल का पेपर हर बार से काफी कठिन था। सिलेबस के जिस भाग से कम प्रश्न आने की उम्मीद थी, वहां से प्रश्न काफी ज्यादा आए थे। पेपर का स्तर मॉडरेट से कठिन था। एक अभ्यर्थी ने बताया प्रश्न काफी लंबे थे और कई सवालों में गहरी समझ की जरुरत थी, जिस कारण दूसरे प्रश्न हल करने में समय लग जाता था।
यूपीएसई प्रीलिम्स 2026 में काफी कठिन प्रश्न
सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में डिसीजन मेकिंग से जुड़े प्रश्न बेहद टफ थे। विशेषज्ञों के विश्लेषण के मुताबिक 2026, GS Paper-I का लेवल मध्यम से कठिन था। पिछले साल के मुकाबले इस बार के प्रश्न ज्यादा पेचीदा थे। आंसर के लिए, जो विकल्प दिए गए थे, वो काफी कठिन थे, जिसे हल करने में काफी समय लग गया था। हालांकि पेपर कठिन होने के कारण इस साल कट-ऑफ कम होने के क्यास लगाए जा रहे हैं। बात करें पिछले साल के कट-ऑफ की तो जनरल की 92.66 और ओबीसी की कट-ऑफ 92.00, जबकि EWS के 89.34, SC की 84.00 और ST की 82.66 तक गई थी।
पिछले साल के कट-ऑफ
पिछले कुछ साल के कट-ऑफ पर नजर डालें तो साल 2023 में कट-ऑफ कम रहा, क्योंकि पेपर काफी कठिन था। जनरल कैटेगरी को पास होने के लिए 200 में से केवल 75.41 नंबर की जरुरत थी। हालांकि 2024 में कट-ऑफ काफी हाई गया था, क्योंकि इस साल पेपर काफी आसान था। हर कैटेगरी के कट-ऑफ में 12 से 17 नंबर का उछाल दर्ज किया गया था।
प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जून-जुलाई में आने की संभावना
एक्सपर्ट के मुताबिक इस साल के यूपीएसई प्रिलिम्स में उन उम्मीदवार का पलड़ा भारी रहेगा, जिन्होंने परीक्षा हाल में अपना धैर्य बनाए रखा। पेपर काफी कठिन थे और ऐसे में लापरवाही न करते हुए, जिन छात्रों ने नेगेटिव मार्क्स से बचने की कोशिश की है, वही सेफ जोन में हैं। उम्मीद की जा रही है कि UPSC परीक्षा का प्रोविजनल आंसर-की कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जून-जुलाई में आ सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
NCRTC Recruitment 2026: युवाओं के लिए नौकरी का मौका, लाखों में सैलरी
2026-09-11
-
बच्चियों के आत्म सम्मान पर सरकारी फोकस, प्रभावी संवाद करेंगे मास्टर ट्रेनर
2026-09-09
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08
-
विश्व साक्षरता दिवस: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
2026-09-08
-
आधार सेवा केंद्र में नौकरी करने का मौक, 12वीं पास के लिए भी मौका
2026-09-07
-
उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मानित, महापौर ने की सराहना
2026-09-05
-
CERC Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-05
-
Teachers Day पर अपने शिक्षक को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
2026-09-05
-
Teachers' Day: 48 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति, 81 को CM योगी
2026-09-05
-
SSC JE Recruitment: कई पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-03
-
IIT Tirupati Recruitment 2026: 13 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
2026-09-01
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27
-
RCFL Recruitment 2026: 40 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी
2026-08-26