NEET Admit Card 2026: नीट 2026 की परीक्षा लीक होने के बाद एनटीए नीट यूजी की पुर्नपरीक्षा कराने जा रही है, जोकि 21 जून को होगी। इस दौरान पिछली परीक्षा की फीस रिफंड को लेकर भी प्रक्रिया जारी है। इसके लिए एक जरुरी गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो पिछली परीक्षा के रिफंड और पुर्नपरीक्षा के एडमिटकार्ड के बारे में इन बातों पर ध्यान देना चाहिए।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक एनटीए ने साफ तौर पर कहा है कि जिन उम्मीदवारों का रिफंड होना है, वह पैसा सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा। इससे संबंधित सारी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी। 21 जून को परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थीयों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले बैंक डिटेल्स की अच्छी तरह जांच करने के बाद वेरिफाई करना होगा। एजेंसी ने छात्रों की सुविधा के लिए इस प्रक्रिया को एकदम आसान और पारदर्शी तरीके से बनाया गया है। इसके लिए आपको किसी साइबर कैफे पर जाने की जरुरत नहीं है, बल्कि आप अपने फोन और लैपटॉप से आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाने के बाद अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालकर पोर्टल में लॉगिन करना होगा। इसके बाद बैंक अकाउंट वैरीफिकेशन में जाकर अपना अकाउंट नंबर, बैंक का आईएफएससी कोड और खाताधारक का नाम डालें। कोड डालते समय ध्यान दें और कंफर्म होने के बाद सेव कर दें। सबसे ज्यादा जरुरी बात यह है कि रिफंड से जुड़े किसी भी फर्जी काल से बचें।
आजकल डिजिटल ठगी के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। और ठग अक्सर छात्रों को अपना शिकार बनाते हैं। रिफंड के नाम पर कई बार फर्जी कॉल, मैसेज पर लिंक भेजकर दावा करते हैं कि वो आपका पैसा तुरंत वापस करा देंगें। एनटीए ने इसपर सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वो रिफंड प्रक्रिया को तेज करने या वेरिफाई करने का दावा करने वाले किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। एनटीए एजेंसी रिफंड के लिए कभी भी कोई ओटीपी, पासवर्ड, यूपीआई पिन नहीं मांगता है। अगर कोई आपको एनटीए का अधिकारी बताकर जानकारी मांग रहा है तो वह एक फ्रॉड है।
ये भी पढ़ें: Neet exam paper leak: नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे की मांग
अन्य प्रमुख खबरें
NHM Recruitment 2026: डेंटल सर्जन सहित 140 पदों पर निकली भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन
2026-06-15
2026-06-15
NEET-UG 2026 Re-Exam: नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
2026-06-15
ECIL Recruitment 2026: एम्स बिलासपुर में 33 पदों पर निकली भर्ती, 24 जून तक ऑफलाइन आवेदन का मौका
2026-06-11
NALCO Recruitment 2026: 268 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर
2026-06-09
SECL Recruitment 2026: टेलीकॉम/रेडियो मैकेनिक के 65 पदों पर भर्ती, 11 जून से आवेदन शुरू
2026-06-08
2026-06-08
2026-06-07
CBSE Second Exam results 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, जून के मध्य में रिजल्ट आने की उम्मीद
2026-06-06
2026-06-06
Neet paper leak: नीट पेपर लीक आरोपी मनीषा इस गंभीर बीमारी जूझ रही, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
2026-06-06
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी प्रक्रिया
2026-06-03
JEE Advanced 2026 Result: जेईई रिजल्ट में IIT दिल्ली जोन का रहा दबदबा, शुभम कुमार ने किया टॉप
2026-06-01
2026-05-29
DLSA Recruitment Alert: पैरा लीगल वालंटियर के 40 पदों पर भर्ती, 8 जून तक करें आवेदन
2026-05-28