Neet exam paper leak: नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे की मांग
खबर सार :-
Neet exam paper leak: नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। NSUI ने जयपुर में विरोध प्रदर्शन के जरिए केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को घेरते हुए एनटीए की सुरक्षा व्यवस्था पर निशाना साधा है।
खबर विस्तार : -
Neet exam paper leak: नीट पेपर लीक के मामले में हर रोज एक नए सुत्र सामने आ रहे हैं, जिसके बाद छात्रों में इसका आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नीट परीक्षा के लीक होने और छात्रों के भविष्य के साथ हो रही लापरवाही को लेकर NSUI ने जयपुर में विरोध प्रदर्शन निकाला है। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में NSUI संगठन के लोग मौजूद हैं, जो गुर्जर की थड़ी से लेकर त्रिवेणी चौराहे तक मार्च कर रहे हैं। NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 'NTA बैन करो', 'पेपर लीक बंद करो' और 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' जैसे नारे लगा रहे थे।
जयपुर में विरोध प्रदर्शन
देश में पेपर लीक के बढ़ते मामले ने छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। जयपुर में इसके खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में छात्रों द्वारा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ-साथ पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को न सौंपकर संसद की ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JCP) से कराए जाने की मांग की है। NSUI अध्यक्ष का कहना है कि पेपर लीक मामले की पहली गिरफ्तारी के तार बीजेपी नेता से जुड़े थे, जिस कारण सीबीआई से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। इसलिए पेपर लीक मामले की जांच ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी से कराए जानी की मांग की जा रही है।
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ द्वारा विरोध प्रदर्शन
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने अपने गृह जनपद में बड़ी संख्या में लोगों को इक्ठ्ठा कर विरोध प्रदर्शन किया। उनके मुताबिक यह आंदोलन उन लाखों छात्रों की गूंज है, जिनका भविष्य सरकार की नीतियों और परीक्षा प्रणाली में हो रही गड़बड़ियों से अंधकार में जा रहा है। उन्होंने कहा, शिक्षा को राजनीतिक एजेंडा का हिस्सा न बनाकर उनके भविष्य को सुरक्षित करने पर जोर देना चाहिए। जाखड़ ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ-साथ NTA की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए NTA को बैन कराने की मांग की है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की मांग की है।
आर्थिक मुआवजे की मांग
NSUI की मांग के मुताबिक जिन बच्चों ने नीट और बाकी एग्जाम में हुई गड़बड़ियों से परेशान होकर आत्महत्या की है, उनके परिवारों को 5 करोड़ का आर्थिक मुआवजा मिलना चाहिए। इसके साथ ही उनके भाई-बहन के लिए मुफ्त शिक्षा और सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक वो प्रदर्शन जारी रखेंगें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08
-
विश्व साक्षरता दिवस: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
2026-09-08
-
आधार सेवा केंद्र में नौकरी करने का मौक, 12वीं पास के लिए भी मौका
2026-09-07
-
उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मानित, महापौर ने की सराहना
2026-09-05
-
CERC Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-05
-
Teachers Day पर अपने शिक्षक को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
2026-09-05
-
Teachers' Day: 48 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति, 81 को CM योगी
2026-09-05
-
SSC JE Recruitment: कई पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-03
-
IIT Tirupati Recruitment 2026: 13 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
2026-09-01
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27
-
RCFL Recruitment 2026: 40 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी
2026-08-26
-
EIL Recruitment 2026: एसोसिएट इंजीनियर के 12 पदों पर भर्ती
2026-08-25
-
बिलासपुरः तीन बच्चों को लील गई घोंघा नदी, बड़े अरमान से गए थे स्कूल
2026-08-23