Indian Railways Recruitment: भारतीय रेलवे में एक साल में कितने लोगों को मिली नौकरी? जानिए आगे कितनी भर्तियों का है मौका
खबर सार :-
भारतीय रेलवे में फिलहाल कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। रेलवे ने पिछले एक साल में 43,781 उम्मीदवारों की नियुक्ति की है।
खबर विस्तार : -
Indian Railways Recruitment: रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने भर्ती प्रक्रिया में रफ्तार बढ़ाते हुए वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 43,781 उम्मीदवारों की भर्ती की है। इसके साथ ही 55 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके मुताबिक आने वाले कुछ महीने से लेकर एक साल के भीतर अंतिम चयन होने की संभावना जताई जा रही है।
Indian Railways Recruitment: भारतीय रेलवे भर्ती प्रक्रिया को आधुनिक बनाने की दिशा में कार्यरत
हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे लगातार भर्ती प्रक्रिया को आधुनिक बनाने की दिशा में कार्यरत है। उन्होंने आगे कहा कि विभाग की परीक्षाएं अब पूर्ण रुप से सीबीटी आधारित होंगीं। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर जगह टैबलेट आधारित परीक्षा कराई जाने की व्यवस्था पर जोर देना चाहिए। इससे परिणाम जारी करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। भारतीय रेलवे ने साल 2025-26 के दौरान छह प्रमुख श्रेणियों में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। इनमें कुल 47,084 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, जिसमें से 43,781 उम्मीदवारों को नियुक्ति दी गई है।
Indian Railways Recruitment: सबसे अधिक नियुक्ति असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन के पद
इन भर्तियों में सबसे अधिक नियुक्ति असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन के पद पर हुई है। बात करें बाकी नियुक्तियों की तो
ALP के लिए 18,799 रिक्तियों में से 17,193 उम्मीदवारों को नौकरी मिली।वहीं टेक्नीशियन श्रेणी में 14,298 पदों के मुकाबले 13,416 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में भी बड़े पैमाने पर भर्ती हुई। सब-इंस्पेक्टर के 452 पदों में से 450 पदों पर नियुक्तियां की गईं, जबकि कांस्टेबल के 4,208 पदों के मुकाबले 4,205 उम्मीदवारों को नियुक्ति मिली। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर (JE), DMS और CMA श्रेणी में 7,951 रिक्तियों के मुकाबले 7,333 उम्मीदवारों का चयन हुआ। पैरामेडिकल स्टाफ के लिए घोषित 1,376 पदों में से 1,184 पदों पर नियुक्ति की गई।
Indian Railways Recruitment: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम प्रक्रिया जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड को देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा में से एक माना जाता है। रेलवे भर्ती बोर्ड में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल NTPC ग्रेजुएट लेवल के 8,113 पदों, NTPC अंडरग्रेजुएट लेवल के 3,445 पदों, मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी के 1,036 पदों, टेक्नीशियन भर्ती के 6,238 पदों और पैरामेडिकल कैटेगरी के 434 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों के मुताबिक कई श्रेणियों में दस्तावेज सत्यापन शुरु हो चुका है। अन्य श्रेणियों के परिणाम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगें।
ये भी पढ़ें: No exam railway Recruitment 2026 2027: बिना एग्जाम रेलवे में निकली 1644 पदों पर बंपर वैकेंसी
अन्य प्रमुख खबरें
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24