No exam railway Recruitment 2026 2027: भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने साल 2026 और 26 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इसमें कुल 1644 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इच्छुक छात्र इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए कोई परीक्षा नहीं देनी होगी।
भारतीय रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर बम्पर वैकेंसी निकाली है। इसमें खास बात यह है कि आपको इसके लिए कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। इसकी चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मैकेनिक, स्टेनो समेत कई पदों पर भर्ती किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदकों को निम्न शैक्षिक योग्यता पूरी करनी होगी। उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं में पास होना अनिवार्य है और इसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत नंबर से पास हो। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसमें भर्ती के लिए उम्र भी निर्धारित की गई है। इसमें आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 15 और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के मुताबिक छूट भी दी गई है।
इस भर्ती में सबसे खास बात यह है, कि इसके लिए आपको कोई एग्जाम और इंटरव्यू नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेस्ड होगा। इसके लिए 10वीं के नंबर और आईटीआई के छात्रों को बराबर महत्व दिया जाएगा। दोनों के औसत प्रतिशत के आधार पर इसे तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 5 मई से शुरू हो चुकी है। इसकी अंतिम तिथि 4 जून 2026 की रात 1159 बजे तक का समय निर्धारित है। अगर आप रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आप समय-सीमा के अंदर ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। सरकारी नौकरी करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह बेहद सुनहरा अवसर है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-07
CBSE Second Exam results 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, जून के मध्य में रिजल्ट आने की उम्मीद
2026-06-06
2026-06-06
Neet paper leak: नीट पेपर लीक आरोपी मनीषा इस गंभीर बीमारी जूझ रही, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
2026-06-06
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी प्रक्रिया
2026-06-03
JEE Advanced 2026 Result: जेईई रिजल्ट में IIT दिल्ली जोन का रहा दबदबा, शुभम कुमार ने किया टॉप
2026-06-01
2026-05-29
DLSA Recruitment Alert: पैरा लीगल वालंटियर के 40 पदों पर भर्ती, 8 जून तक करें आवेदन
2026-05-28
NEET UG 2026: परीक्षा फीस रिफंड की अंतिम डेट बढ़ी, 22 जून तक मौका
2026-05-28
CBSE Paper Checking: पेपर चेकिंग विवाद, धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
2026-05-28
टाटा मेमोरियल सेंटर में 44 पदों पर भर्ती, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पोस्ट के लिए आवेदन शुरू
2026-05-27
2026-05-26
DHSE Kerala Board 12th Result 2026 : केरल प्लस टू (12वीं) का रिजल्ट घोषित, 77.97% छात्र पास
2026-05-26
AKTU Paper Leak: बीटेक कंप्यूटर साइंस की परीक्षा रद्द
2026-05-26
UPSC Prelims 2026 Cut-Off: पिछले साल के मुकाबले इस बार कितना जाएगा कट-ऑफ
2026-05-25