ECIL Recruitment 2026: एम्स बिलासपुर में 33 पदों पर निकली भर्ती, 24 जून तक ऑफलाइन आवेदन का मौका
खबर सार :-
यह भर्ती पूरी तरह संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2025 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून 2025 शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है।
ECIL Recruitment 2026: पद
बीईसीआईएल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 33 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें फिजियोथेरेपिस्ट के 3 पद, लैब टेक्नीशियन के 15 पद, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन के 3 पद, जूनियर इंजीनियर (एसी एवं आर) का 1 पद, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 3 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 2 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 2 पद, बायोमेडिकल इंजीनियर का 1 पद, ओटी टेक्नीशियन के 2 पद तथा रेडियोलॉजी टेक्नीशियन का 1 पद शामिल है।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान या विश्वविद्यालय से 10वीं पास, संबंधित ट्रेड में आईटीआई, बायो-मेडिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या डिप्लोमा, सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में स्नातक डिग्री, बीएससी (मेडिकल रिकॉर्ड्स), विज्ञान विषयों के साथ 10+2 तथा फिजियोथेरेपी में बैचलर डिग्री होना आवश्यक है।
फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए उम्मीदवार का संबंधित फिजियोथेरेपी काउंसिल में पंजीकृत होना भी जरूरी है। इसके अलावा सभी पदों के लिए निर्धारित कार्य अनुभव, तकनीकी दक्षता और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
आयु सीमा
भर्ती अधिसूचना के अनुसार विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 10 जून 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 295 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को सबसे पहले बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट से संबंधित भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद नोटिफिकेशन में उपलब्ध आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर उसमें मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी। आवेदन पत्र के साथ आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, पहचान पत्र तथा अन्य जरूरी दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
सभी दस्तावेजों और आवेदन पत्र को एक लिफाफे में रखकर निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन पत्र भेजने का पता है – “ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल), बीईसीआईएल भवन, सी-56/ए-17, सेक्टर-62, नोएडा-201307 (उत्तर प्रदेश)”। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः-NALCO Recruitment 2026: 268 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर
अन्य प्रमुख खबरें
-
बच्चियों के आत्म सम्मान पर सरकारी फोकस, प्रभावी संवाद करेंगे मास्टर ट्रेनर
2026-09-09
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08
-
विश्व साक्षरता दिवस: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
2026-09-08
-
आधार सेवा केंद्र में नौकरी करने का मौक, 12वीं पास के लिए भी मौका
2026-09-07
-
उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मानित, महापौर ने की सराहना
2026-09-05
-
CERC Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-05
-
Teachers Day पर अपने शिक्षक को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
2026-09-05
-
Teachers' Day: 48 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति, 81 को CM योगी
2026-09-05
-
SSC JE Recruitment: कई पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-03
-
IIT Tirupati Recruitment 2026: 13 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
2026-09-01
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27
-
RCFL Recruitment 2026: 40 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी
2026-08-26
-
EIL Recruitment 2026: एसोसिएट इंजीनियर के 12 पदों पर भर्ती
2026-08-25