NEET-UG 2026 Re-Exam: नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

खबर सार :-
NEET-UG 2026 Re-exam: NTA ने 21 जून को होने वाले NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दौरान 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा और रफ काम के लिए चार पेज दिए जाएंगे। साथ ही एडमिट कार्ट डाउनलोड करने के नए नियम भी बनाए है।
NEET-UG 2026 Re-Exam: नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
खबर विस्तार : -

NEET-UG 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी री-एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 21 जून, 2026 (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इस री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए तुरंत NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जा सकते हैं। हालांकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले कुछ बातों का ध्यान देना बहुत जरूरी है।

NEET-UG 2026 Re-Exam: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका 

  • उम्मीदवार सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर वेबसाइट पर दिए गए लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • इसके बाद, रिफंड प्रोसेस के लिए अपने बैंक अकाउंट की जानकारी को ध्यान से देखें और वेरिफाई करें।
  • बैंक की जानकारी वेरिफाई होने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।

Download NEET Admit Card: डाउनलोड करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

NTA ने छात्रों के लिए एक ज़रूरी गाइडलाइन जारी की है। सभी कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अपने बैंक अकाउंट की जानकारी वेरिफाई करनी होगी। यह स्टेप रिफंड प्रोसेस के लिए ज़रूरी है; इसके बिना, आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

पेपर लीक के बाद छात्रों के लिए जोड़े गए नए उपाय

गौरतलब है कि 3 मई को हुई ओरिजिनल NEET-UG 2026 परीक्षा, प्रश्नपत्र लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। जांच में पता चला कि परीक्षा से पहले ही कुछ कैंडिडेट्स तक पेपर पहुंच गया था। इसलिए, दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। NTA ने इस री-एग्जाम के लिए छात्रों के हित में नए नियम भी लागू किए हैं। अब परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा के समय में 15 मिनट और जोड़े गए हैं ताकि अटेंडेंस शीट पर साइन करने और दूसरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

ये भी पढ़ेंः- Neet paper leak: नीट पेपर लीक आरोपी मनीषा इस गंभीर बीमारी जूझ रही, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार

अन्य प्रमुख खबरें