SECL Recruitment 2026: टेलीकॉम/रेडियो मैकेनिक के 65 पदों पर भर्ती, 11 जून से आवेदन शुरू
खबर सार :-
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार संबंधित पद के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन देखने के लिए SECL की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अपने विभागीय कर्मचारियों के लिए टेलीकॉम/रेडियो मैकेनिक टी एंड एस ग्रेड-डी के 65 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कंपनी ने पात्र और इच्छुक कर्मचारियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया विभागीय पदोन्नति और चयन के तहत आयोजित की जाएगी।
कितनें पदों पर होगी भर्ती
जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 65 रिक्त पदों में 43 पद अनारक्षित (यूआर), 15 पद अनुसूचित जाति (एससी) तथा 7 पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवार 1 जुलाई 2026 तक या उससे पहले अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद अभ्यर्थी SECL के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं/मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
पत्रता
आवेदन के लिए केवल कंपनी के स्थायी कर्मचारी ही पात्र होंगे। अभ्यर्थी ने श्रेणी-IV/तकनीकी एवं सहायक समूह-ई या उससे ऊपर के पद पर कम से कम एक वर्ष की सेवा पूरी की हो। साथ ही टेलीकॉम क्षेत्र में कार्य करने की योग्यता अथवा रुचि होना भी जरूरी है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, मेरिट सूची, नियुक्ति तिथि की जांच, जन्मतिथि सत्यापन और अन्य निर्धारित मानदंड शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को SECL के लागू वेतनमान और सेवा नियमों के अनुसार वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए SECL द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
मुख्य बिंदु एक नजर में:
कुल पद: 65
पद का नाम: टेलीकॉम/रेडियो मैकेनिक टी एंड एस ग्रेड-डी
आवेदन शुरू: 11 जून 2026 (सुबह 10 बजे)
अंतिम तिथि: 1 जुलाई 2026
योग्यता: 10वीं पास + इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में आईटीआई
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा एवं मेरिट
आवेदन माध्यम: ऑनलाइन
भर्ती संस्था: South Eastern Coalfields Limited (SECL)
यह भी पढ़ेंः-10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी प्रक्रिया
अन्य प्रमुख खबरें
-
बच्चियों के आत्म सम्मान पर सरकारी फोकस, प्रभावी संवाद करेंगे मास्टर ट्रेनर
2026-09-09
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08
-
विश्व साक्षरता दिवस: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
2026-09-08
-
आधार सेवा केंद्र में नौकरी करने का मौक, 12वीं पास के लिए भी मौका
2026-09-07
-
उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मानित, महापौर ने की सराहना
2026-09-05
-
CERC Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-05
-
Teachers Day पर अपने शिक्षक को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
2026-09-05
-
Teachers' Day: 48 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति, 81 को CM योगी
2026-09-05
-
SSC JE Recruitment: कई पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-03
-
IIT Tirupati Recruitment 2026: 13 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
2026-09-01
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27
-
RCFL Recruitment 2026: 40 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी
2026-08-26
-
EIL Recruitment 2026: एसोसिएट इंजीनियर के 12 पदों पर भर्ती
2026-08-25