तिरुवनंतपुरमः Indian Space Research Organisation (ISRO) के प्रमुख केंद्र विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने अपनी Space Physics Laboratory (SPL) में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 8 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इसरो-वीएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल सुबह 10:00 बजे से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 5 मई शाम 5:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ही आवेदन करना होगा।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। इसमें भौतिकी, अनुप्रयुक्त भौतिकी, इंजीनियरिंग भौतिकी, अंतरिक्ष भौतिकी, वायुमंडलीय विज्ञान, मौसम विज्ञान या ग्रहीय विज्ञान में एमएससी शामिल है। इसके अलावा वायुमंडलीय विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, ग्रहीय विज्ञान, अनुप्रयुक्त भौतिकी या इंजीनियरिंग भौतिकी में एमएस/एमई/एमटेक डिग्री भी मान्य होगी।
उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60% अंक या 10-पॉइंट स्केल पर 6.5 CGPA/ CPI होना आवश्यक है।
अभ्यर्थियों को निम्न में से किसी एक परीक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है:
CSIR UGC NET (नेट-लेक्चरशिप सहित)
GATE
JEST
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 5 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन आवेदन की प्रारंभिक जांच, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 37,000 से 42,000 रुपये तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले वीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। अंत में आवेदन फॉर्म को जांचकर सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो अंतरिक्ष विज्ञान और शोध के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
CBSE Second Exam results 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, जून के मध्य में रिजल्ट आने की उम्मीद
2026-06-06
2026-06-06
Neet paper leak: नीट पेपर लीक आरोपी मनीषा इस गंभीर बीमारी जूझ रही, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
2026-06-06
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी प्रक्रिया
2026-06-03
JEE Advanced 2026 Result: जेईई रिजल्ट में IIT दिल्ली जोन का रहा दबदबा, शुभम कुमार ने किया टॉप
2026-06-01
2026-05-29
DLSA Recruitment Alert: पैरा लीगल वालंटियर के 40 पदों पर भर्ती, 8 जून तक करें आवेदन
2026-05-28
NEET UG 2026: परीक्षा फीस रिफंड की अंतिम डेट बढ़ी, 22 जून तक मौका
2026-05-28
CBSE Paper Checking: पेपर चेकिंग विवाद, धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
2026-05-28
टाटा मेमोरियल सेंटर में 44 पदों पर भर्ती, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पोस्ट के लिए आवेदन शुरू
2026-05-27
2026-05-26
DHSE Kerala Board 12th Result 2026 : केरल प्लस टू (12वीं) का रिजल्ट घोषित, 77.97% छात्र पास
2026-05-26
AKTU Paper Leak: बीटेक कंप्यूटर साइंस की परीक्षा रद्द
2026-05-26
UPSC Prelims 2026 Cut-Off: पिछले साल के मुकाबले इस बार कितना जाएगा कट-ऑफ
2026-05-25
2026-05-25